एक्सप्लोरर

Multibagger Stocks 2023: एक महीने में इस शेयर ने दिया इतना रिटर्न कि बैंक एफडी में लग जाते 10-12 साल

Best Multibagger Stocks: अगर आप वही पैसे बैंक एफडी में लगाते तो इस शेयर के एक महीने के बराबर रिटर्न पाने में आपको 10 साल से ज्यादा इंतजार करना पड़ जाता...

भारत में अभी भी लोगों के लिए एफडी निवेश के पसंदीदा तरीकों में से एक है. हालांकि यहां रिटर्न बहुत कम मिलता है, फिर भी बहुत सारे लोग एफडी को पसंद करते हैं. आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका एक महीने का रिटर्न एफडी के 10 सालों के रिटर्न पर भारी पड़ गया है.

इसरो के साथ भी करती है काम

यह कहानी है विस्फोटक बनाने वाली कंपनी प्रीमियर एक्सप्लोजिव्स लिमिटेड (Premier Explosives Ltd) के शेयर की. कंपनी की बात बताएं तो उसका प्रोफाइल बड़ा चमकदार है. प्रीमियर एक्सप्लोजिव्स इसरो से लेकर खनन कंपनियों तक को विस्फोटक की आपूर्ति करती है. इस कंपनी ने इसरो के विभिन्न अभियानों में भूमिका निभाई है.

अभी 52 सप्ताह के उच्च स्तर के पास

अभी इस कंपनी का मार्केट कैप 1,100 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा है. आज गुरुवार को जब बाजार में गिरावट आई है, इसका शेयर मजबूत हुआ है. आज यह 1.28 फीसदी की मजबूती के साथ 1,002.50 रुपये पर बंद हुआ है. आज के ही कारोबार में इसने 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 1,039.50 रुपये को भी छुआ.

1 महीने में ही इतनी बड़ी उछाल

पिछले 5 दिनों में इस शेयर का भाव करीब 6 फीसदी चढ़ा है, जबकि एक महीने में इसके भाव में 132 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. 4 जुलाई को इसके एक शेयर का भाव महज 431 रुपये था, जो अभी 1000 रुपये के पार है. इसका मतलब हुआ कि सिर्फ 1 महीने में इस शेयर का भाव डबल से भी ज्यादा हो गया.

बैंक एफडी में लगते हैं इतने साल

इसी तुलना बैंक एफडी से करें तो बैंक अभी एफडी पर औसतन 7 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहे हैं. बैंक एफडी कैलकुलेटर के हिसाब से अगर आप उस समय को निकालना चाहें, जो आपको पैसे डबल करने में लगेंगे तो 72 को ब्याज दर से डिवाइड करना होगा. इस तरह हमें 10.2 साल का आंकड़ा प्राप्त होता है. इसका मतलब हुआ कि बैंक एफडी आपको 10 साल में भी वह रिटर्न नहीं दे पाएंगे, जो प्रीमियर एक्सप्लोजिव्स के शेयर ने अपने निवेशकों को सिर्फ एक महीने में दे दिया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: फोन पर हिन्दी बोलना पड़ गया भारी, चली गई इस इंजीनियर की नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget