एक्सप्लोरर

First Electric Train: बेंगलुरु की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरू, नंदी हिल्स का मिलेगा लुत्फ, जानिए किराया-रूट और टाइमिंग

Good News for Bengaluru: रेलवे ने पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध नंदी हिल्स स्टेशन के लिए एक इलेक्ट्रिक मेमू चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन हेरिटेज लाइन पर पर मौजूद पर्यटन स्थलों के दर्शन कराएगी.

Good News for Bengaluru: बेंगलुरु में रहने वाले लोगों और वहां घूमने जाने वाले यात्रियों को रेलवे की ओर से अब एक और सौगात मिली है. दक्षिण पश्चिम रेलवे ने बेंगलुरु की प्रसिद्ध नंदी हिल्स के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेन का ऐलान किया है. इस मेमू ट्रेन (Mainline Electric Multiple Unit) से यात्री नंदी हिल्स के सौंदर्य का दर्शन कर सकेंगे. यह ट्रेन देवनहल्ली से चलकर चिकबल्लापुर तक जाएगी.   

पॉपुलर वीकेंड डेस्टिनेशन है नंदी हिल्स

नंदी हिल्स एक पॉपुलर वीकेंड डेस्टिनेशन है. यह बेंगलुरु से करीब 60 किमी दूर है. यह मेमू ट्रेन 11 दिसंबर से शुरू कर दी गई है. इस ट्रेन का नंबर 06593/06594 होगा. फिलहाल केएसआर बेंगलुरु- कोलार डेमू (Diesel Multiple Unit) नंदी स्टेशन पर ठहरती है. स्टेशन से नंदी हिल्स पर बना प्रसिद्ध मंदिर भोगनन्दीश्वरा सिर्फ 1.4 किमी पर है. नंदी हिल्स के टॉप पर जाने के लिए आपको करीब 18 किमी और जाना होता है. नंदी हिल्स से सूरज को उगता हुआ देखने के लिए रोजाना सैकड़ों लोग वहां पहुंचते हैं. 

क्या होगी टाइमिंग 

मेमू ट्रेन नंदी हिल्स स्टेशन पर सुबह 6.37 बजे पहुंचेगी. इससे पहले रेलवे ने इस 108 साल पुराने हेरिटेज रेल रूट पर एक दिन का टूर पैकेज भी शुरू किया था. इस पैकेज में बेंगलुरु, देवनहल्ली और चिकबल्लापुर घुमाया जाता था. साथ ही देवनहल्ली फोर्ट भी देखने को मिलता था. इसके अलावा चिकबल्लापुर में बनी ईशा फाउंडेशन की आदियोगी प्रतिमा, हेरिटेज स्टेशन के अलावा कई अन्य जगह घुमाया जाता था. 

निजी कंपनी द्वारा बनाई पहली रेलवे लाइन 

देवनहल्ली से चिकबल्लापुर तक बना हुआ रेलवे ट्रैक हेरिटेज लाइन कहा जाता है. इसे निजी सहयोग (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) से बनाई भारत की पहली रेलवे लाइन कहा जाता है. सर एम विश्वेश्वरैया ने इस लाइन को 1915 में बनवाया था. वह उस समय मैसूर राज्य के दीवान थे. सर विश्वेश्वरैया का जन्म चिकबल्लापुर के मुदनहल्ली में ही हुआ था.

समय को लेकर पर्यटकों में नाराजगी  

हालांकि, पर्यटकों ने इस समय पर नाराजगी भी जताई है. लोगों ने कहा कि यदि ट्रेन इतना लेट नंदी हिल्स पहुंचेगी तो पर्यटक वहां से सूरज को उगते हुए नहीं देख पाएंगे. साथ ही लोगों ने इसे बेथलसूर स्टेशन पर भी रोकने की मांग की. 

ये भी पढ़ें 

Year Ender 2023: पहले लिखी अपनी सफलता की कहानी, अब 101 स्टार्टअप के लिए हाथ बढ़ा रहे ये बिजनेसमैन-सेलिब्रिटी  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget