एक्सप्लोरर

Post Office: अगर आपके पास हैं 5000 रुपये तो शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Post Office: अगर आप कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं और ज्यादा पैसे नहीं है तो ये खबर आपके लिए ही है. पोस्ट ऑफिस के साथ आप 5000 रुपए में ही शुरू कर सकते हैं बंपर कमाई वाला ये कारोबार.

Post Office: पोस्ट ऑफिस (Post Office) के जरिए आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करने होंगे और इसके बाद आराम से सालाना लाखों की कमाई कर सकते हैं. बता दें पोस्ट ऑफिस की तरफ से फ्रेंचाइजी (How to take Post office Franchise?) दी जा रही है.

यानी आप खुद ही पोस्ट ऑफिस खोलकर पैसा कमा सकते हैं. आज की तारीख में देश में करीब 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं. बावजूद इसके सभी जगह पर उनकी पहुंच नहीं है. इसी को ध्यान में रखते हुए फेंचाइजी मॉडल शुरू किया गया है.

ऐसे ले सकते हैं फ्रेंचाइजी

बता दें पोस्ट ऑफिस की तरफ से दो तरह की फ्रेंचाइजी दी जाती हैं. इसमें पहली फ्रेंचाइजी आउटलेट की है और दूसरी पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी है. आप इसमें से कोई सी भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं. ऐसे एजेंट्स भी होते हैं जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टल स्टैम्प्स और स्टेशनरी घर-घर पहुंचाते हैं. इसको पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी के नाम से जाना जाता है.

किसे मिलेगी फ्रेंचाइजी?

  • फ्रेंचाइजी लेने वाले की उम्र 18 साल से ज्यादा हो
  • भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकता है
  • फ्रेंचाइजी लेने वाले के पास मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी
  • फ्रेंचाइजी का आवेदन करने के लिए सबसे पहले फॉर्म भरकर सब्मिट करना होगा
  • सेलेक्शन होने पर इंडिया पोस्ट के साथ एक MoU साइन करना होगा

सिर्फ 5000 रुपये होंगे खर्च

बता दें इस फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करने होंगे. फ्रेंचाइजी मिलने के बाद आप कमीशन के जरिए कमाई कर सकते हैं. यह आपके काम पर निर्भर करता है कि आप कितनी कमाई कर सकते हैं.

वेबसाइट पर करें विजिट

इसके अलावा इस फ्रेंचाइजी के लिए आप पोस्ट ऑफिस का ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें और ऑफिशियल साइट से ही आवेदन करें. आवेदन करने के लिए आप (https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf) इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. यहां से आप फॉर्म डाउनलोड करके फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें जिन भी लोगों को चुना जाएगा उनको पोस्ट डिपार्टमेंट के साथ एक एमओयू साइन करना होता है. इसके बाद ही वह ग्राहकों को सुविधाएं दे सकेंगे.

ये होती है कमाई

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी से कमाई कमीशन पर होती है. इसके लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ से मिलने वाले उत्पाद और सेवाएं दी जाती है. इन सभी सेवाओं पर कमीशन दिया जाता है. MOU में कमीशन पहले ही तय हो जाता है.

कितना मिलेगा कमीशन?

  • रजिस्‍टर्ड आर्टिकल्‍स की बुकिंग पर 3 रुपये
  • स्‍पीड पोस्‍ट आर्टिकल्‍स की बुकिंग पर 5 रुपये
  • 100 से 200 रुपये के मनी ऑर्डर की बुकिंग पर 3.50 रुपये
  • 200 रुपये से ज्‍यादा के मनी ऑर्डर पर 5 रुपये
  • हर माह रजिस्‍ट्री और स्‍पीड पोस्‍ट के 1000 से ज्‍यादा बुकिंग पर 20 फीसदी अतिरिक्‍त कमीशन
  • पोस्‍टेज स्‍टांप, पोस्‍टल स्‍टेशनरी और मनी ऑर्डर फॉर्म की बिक्री की रकम का 5 फीसदी
  • रेवेन्‍यू स्‍टांप, सेंट्रल रिक्रूटमेंट फी स्‍टांप्‍स आदि की बिक्री समेत रिटेल सेवाओं पर पोस्‍टल डिपार्टमेंट को हुई कमाई का 40 फीसदी

ये भी पढ़ें

Xplained: क्यों निवेशकों को Gold ETFs और Gold Funds में करना चाहिये निवेश?

Multibagger stock: इस मल्टीबैगर शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल, सिर्फ एक साल में दिया 2000% रिटर्न, ₹33.75 से बढ़कर हुआ ₹721.65

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget