एक्सप्लोरर

Battery Recycling: देश के बैटरी रीसाइक्लिंग व्यापार को बजट से ₹ 3,500 करोड़ मिलने का अनुमान, जानिए क्या है प्लान

केंद्र सरकार आगामी बजट 2023 में बैटरी रीसाइक्लिंग व्यापार के लिए लगभग 3,500 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव बना सकती है. यह प्रस्ताव क्लस्टर-आधारित रीसाइक्लिंग इकाइयों पर केंद्रित होगा.

Battery Recycling Companies Policy in Budget 2023: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) आगामी 1 फरवरी 2023 को बजट (Budget 2023) पेश करने जा रही हैं. इस बजट में लिथियम-आयन की बैटरी रीसाइक्लिंग (Battery Recycling) व्यापार को अच्छा फण्ड दिया जा सकता है. बजट में बैटरी रीसाइक्लिंग को लेकर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) एक नीति की घोषणा कर सकती है. जानिए यह कितना रहने के आसार हैं.

बजट में आ सकती है नीति 

केंद्र सरकार लगभग 3 साल की अवधि के लिए लगभग 3,500 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव बनाने पर जोर दे रही है. वही देश के कार्बन उत्सर्जन में कटौती पर अपनी अंतरराष्ट्रीय टारगेट को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है. देश के अंदर इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक से अधिक उपयोग के लिए मोदी सरकार से केंद्रीय बजट में एक नीति की घोषणा कर सकती है. सूत्रों के अनुसार, यह नीति क्लस्टर-आधारित रीसाइक्लिंग इकाइयों पर केंद्रित होगी. जो सरकारी प्रोत्साहन के साथ बैटरी निर्माण कारखानों के पास स्थित हैं और देश में स्थापित हैं.

रीसाइक्लिंग इकाइयों की होगी पहचान 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार देश में भारतीय बेटरी रीसाइक्लिंग इकाइयां स्थापित करने वाले समूहों की पहचान करेगी. जो इस सेक्टर में काम करना चाहते है. बैटरी रीसाइक्लिंग उद्योग को केंद्र से प्रारंभिक वित्तीय सहायता की आवश्यकता है. जिससे इन उद्योगों को औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित किया जा सके. 

बैटरी के घरेलू निर्माण पर होगा जोर 

अगले कुछ सालो में देश में लिथियम-आयन बैटरी बड़ी संख्या में उपलब्ध होने की उम्मीद है. क्योंकि बैटरी के घरेलू निर्माण के साथ-साथ भारत में ईवी की गतिशीलता बढ़ती जा रही है. केंद्र सरकार से ग्राहकों को ख़राब बैटरी वापस करने के लिए प्रोत्साहन कर सकती है.

2030 तक इतनी होगी क्षमता  

नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2022 से 2030 तक भारत में लिथियम-आयन बैटरी की संचयी क्षमता लगभग 600 GWh हो जाएगी. इन बैटरियों की तैनाती से 2030 तक 128 GWh की रीसाइक्लिंग मात्रा आ जाएगी, इसमें लगभग 59 GWh अकेले इलेक्ट्रिक वाहनों से होगी.

यह भी पढ़ें- Sah Polymers: ग्रे मार्केट में मिला पॉजिटिव रिस्पांस, इस कंपनी का आईपीओ कल होगा लिस्ट, जानिए कितना देगा मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप
Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget