एक्सप्लोरर

Adani Debt: किसी का 36000 करोड़ तो किसी का 27,000 करोड़, SBI-LIC सहित बैंकों का अडानी पर कितना कर्ज- जानें

SBI-LIC Debt Adani Group: अडानी समूह को दिए कर्ज पर अब विपक्ष हमलावर है और कह रहा है कि देश का पैसा इस तरह लोन देने से उसके डूबने का खतरा है. क्या वाकई एसबीआई-एलआईसी का लोन खतरे में है?

SBI-LIC Debt on Adani Group: अडानी समूह में जारी उठापठक की चर्चा इस समय देश से लेकर विदेश तक चल रही है. 24 जनवरी से अडानी समूह के शेयरों में जो गिरावट आनी शुरू हुई वो अब तक जारी है. आज भी अडानी एंटरप्राइजेज में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. अडानी एंटरप्राइजेज का एफपीओ (फॉलोऑन पब्लिक ऑफर) तक गौतम अडानी ने वापस ले लिया है और आज ही खबर आई है कि अडानी समूह अपने पूंजी विस्तार (कैपिटल एक्सपेंशन) के प्लान को थोड़ा धीमा कर सकता है. 

अडानी समूह के शेयरों में गिरावट देश के बैंकों के लिए चिंता का सबब क्यों बन सकती है

जाहिर तौर पर ये सारी खबरें आम निवेशकों से लेकर देश के बड़े बैंकों, फाइनेंशियल संस्थानों, एलआईसी जैसी दिग्गज कंपनियों के लिए चिंता का सबब बन रही हैं. दरअसल देश के कई बैंकों का अडानी समूह पर 80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है. विपक्ष का भी यही आरोप है कि सरकार की शह पर देश के सरकारी बैंकों, निजी बैंकों और एलआईसी जैसी संस्थानों ने अडानी समूह को जमकर लोन दिए हैं और अब इस ग्रुप की गिरती नेटवर्थ से निवेशकों के साथ देश की अहम वित्तीय संस्थानों की पूंजी भी घट रही है. 

क्यों उठ रहे हैं सवाल

हालांकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा अपने-अपने आंकड़ें जारी कर चुके हैं और एसबीआई ने तो यहां तक भी कहा कि उनका दिया गया कर्ज खतरे में नहीं है. अडानी समूह के पास जितना कर्ज है, उसमें से एसबीआई का जो कर्ज है वो, एसबीआई की कुल लोन बुक का केवल 0.8 फीसदी से 0.9 फीसदी लोन है. ऐसे में आपके मन में ये सवाल आ सकता है कि आखिर अडानी ग्रुप के ऊपर कितना कर्ज है तो यहां आपको इसका जवाब मिल सकता है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का अडानी समूह पर कितना है कर्ज

अडानी समूह को दिए कर्ज पर देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि अडानी समूह में एसबीआई का एक्सपोजर 27,000 करोड़ रुपये है जो उसके कुल लोन बुक का केवल 0.8 से 0.9 फीसदी है. दिनेश खारा ने कहा कि, हमने अडानी समूह के मूर्त परिसंपत्तियों (Tangible Assets) के लिए कर्ज दिया है और उनके पास पर्याप्त कैश कलेक्शन है. अडानी समूह बैंक के कर्ज का बकाये का भुगतान करने में सक्षम हैं. 

PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा का कितना लोन है अडानी समूह पर

अडानी समूह के ऊपर बैंक ऑफ बड़ौदा का 5500 करोड़ रुपये का कर्ज है और पंजाब नेशनल बैंक का 7000 करोड़ रुपये का कर्ज है. 

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में क्या कहा गया है

हिंडनबर्ग रिसर्च का कहना है कि अडानी ग्रुप की कई कंपनियों कैश फ्लो नहीं उत्पन्न कर रही हैं और इनके गिरवी रखे शेयरों की वैल्यू भी घट रही है. ऐसे में अडानी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू गिरने से  गिरवी रखी सिक्योरिटीज की वैल्यू भी घट रही है.

LIC का बड़ा एक्सपोजर

LIC का कहना है कि उसका अडानी समूह पर 36,474.78 करोड़ रुपये का लोन है और ये डेट और इक्विटी के रूप में है. हाल ही में आए अडानी एंटरप्राइजेज के एफपीओ में 9,15,748 शेयरों को खरीदने के लिए एलआईसी ने 300 करोड़ रुपये का खर्च किया और कंपनी के पास पहले ही अडानी एंटरप्राइजेज का 4.23 फीसदी हिस्सा है. एलआईसी का अडानी समूह की अन्य कंपनियों में भी हिस्सा है जिसके तहत अडानी पोर्ट्स में 9.14 फीसदी और अडानी टोटल गैस में 5.96 फीसदी का हिस्सा है. साफ तौर पर अडानी समूह की कंपनियों में गिरावट से एलआईसी के निवेश की वैल्यू भी घट रही है जो चिंता का कारण हो सकता है.

Axis Bank का कितना है अडानी समूह में एक्सपोजर

एक्सिस बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी देते हुए कहा कि हम किसी भी कंपनी को सिक्योरिटी, देनदारी और लोन चुकाने की क्षमता के आधार पर ही लोन की रकम देते हैं. बैंक ने बताया कि अडानी समूह को दिया गया फंड आधारित लोन 0.29 फीसदी है, जबकि नॉन फंड आधारित लोन 0.58 फीसदी है. 31 दिसंबर 2022 के आंकड़ों के अनुसार बैंक ने 0.07 फीसदी का निवेश किया है. एक्सिस बैंक ने बताया कि उसके पास 31 दिसंबर 2022 तक 1.53 फीसदी के स्टैंडर्ड एसेट कवरेज के साथ एक मजबूत बैलेंस शीट है. 

चिंता न करने की बात क्यों कही जा रही है- जानिए क्या है कारण

चिंता ना करने की बात इसलिए कही जा रही है कि सरकारी-निजी बैंकों के अलावा एलआईसी जैसे वित्तीय संस्थानों का जो कर्ज है वो भारतीय रिजर्व बैंक के लार्ज एक्सपोजर फ्रेमवर्क की लिमिट के नीचे ही है. इसके अलावा ये कैश जैनरेटिंग ऐसेट्स के जरिए सिक्योर भी हैं.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: शादियों के सीजन में महंगे सोने-चांदी ने बिगाड़ा बजट, जानें आज गोल्ड-सिल्वर के बढ़े हुए दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget