एक्सप्लोरर

Unclaimed Amount: बैंकों के पास 5,729 करोड़ रुपये का अनक्‍लेम्‍ड अमाउंट, जानें आप कैसे क्‍लेम कर सकते हैं ये पैसा  

बैंकों के पास 5,729 करोड़ रुपये ऐसे पड़े हुए हैं जिनका कोई दावेदार नहीं है. ये अमाउंट सेविंग बैंक अकाउंट और एफडी में जमा हैं. अगर आप दावेदार हैं तो आइए जानते हैं कैसे आप क्‍लेम कर सकते हैं. 

Unclaimed Amount: बैंकों के पास पिछले पांच सालों के दौरान सेविंग अकाउंट और एफडी में जमा पांच हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा के अनक्‍लेम अमाउंट हैं. अब इस अमाउंट को जल्‍द से जल्‍द निपटान के लिए कहा गया है. पिछले 5 वर्षों में लावारिस जमा के निपटान के लिए जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता (डीईए) फंड से बैंकों को कुल 5,729 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. 

अनक्‍लेम अमाउंट का सेटलमेंट कराने के लिए और उनके सही मालिक तक यह राशि पहुंचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से एक खास पहल शुरू की गई है. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किसनराव कराड ने लोकसभा में एक जवाब में कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने "डिपॉजिटर एजुकेशन और अवेयरनेस फंड स्‍कीम 2014" को अधिसूचित किया था, जिसमें दावा न किए गए जमा मानदंडों को शामिल किया गया है और फंड उपयोग के विवरण की रूपरेखा दी गई है. इस पहल के तहत ही अनक्‍लेम अमाउंट का सेटलमेंट किया जाएगा. 

बैंकों ने डीईए में कितना जमा किया अमाउंट 

पब्लिक सेक्‍टर के बैंकों ने 31 मार्च, 2023 तक डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड में 36,185 करोड़ रुपये की अनक्‍लेम डिपॉजिट अमाउंट ट्रांसफर की है. मार्च 2019 में यह राशि 15,090 करोड़ रुपये थी, जबकि प्राइवेट बैंकों ने 31 मार्च 2023 तक डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड में 6,087 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए.

100 दिन 100 भुगतान

पीआईबी के मुताबिक, आरबीआई ने दावा न किए गए जमा की मात्रा को कम करने और ऐसी जमा राशि को सही दावेदारों को वापस करने के लिए कई कदम उठाए हैं. इसी में से एक अभियान 100 दिन 100 अभियान योजना है. यह बैंकों को 6 जनवरी 2023 से शुरू होकर 8 सितंबर 2023 तक 100 दिनों के भीतर देश के प्रत्‍येक जिले में 100 लावारिस जमा के बारे में पता लगाकर भुगतान किया जाएगा. 

कैसे चेक करें अनक्‍लेम अमाउंट लिस्‍ट में अपना नाम 

  • अगर आप किसी अनक्‍लेम अमाउंट के हकदार हैं और पीएनबी के ग्राहक हैं तो www.pnbindia.in/inoperactive-accounts.aspx पर जाकर जानकारी दर्ज करके जांच सकते हैं.
  • एचडीएफसी के कस्‍टमर leads.hdfcbank.com/applications/webforms/apply/HDFC_Inoperative_acc/HDFC_Inoperative_acc.aspx लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं.
  • एसबीआई कस्‍टमर sbi.co.in/web/customer-care/inoperative-accounts लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

बंद खाते को कैसे करें चालू

आप सेविंग अकाउंट या किसी अन्‍य अकाउंट को आसानी से चालू कर सकते हैं. ग्राहकों को नजदीकी ब्रांच में जाना होगा और इसे चालू कराने के लिए एक फॉर्म सबमिट करना होगा. गैर-व्यक्तिगत खातों के मामले में पता दस्तावेज, वैलिड आईडी, रजिस्‍टर्ड डॉक्‍यूमेंट देना अनिवार्य होगा. 

ये भी पढ़ें

2000 Rupees Note: 2000 रुपये के कितने नोट अब तक आ चुके हैं वापस? सरकार ने संसद में दी बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget