एक्सप्लोरर

तय लिमिट से ज्यादा कैश विदड्रॉल, डिप़ॉजिट पर अब लगेगा चार्ज! जानें किन बैंकों ने किया ऐलान

नई दिल्लीः आज से बैंकों में फिजिकल तरीके से तय सीमा से ज्यादा कैश निकालने और जमा करने पर आपको चार्ज देना पड़ेगा. देश को कैशलेस इकोनॉमी बनाने के लिए निजी बैंकों ने तय सीमा े ज्यादा बैंकिंग ट्रांजेक्शन या कैश विदड्रॉल

आज 1 मार्च से एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक एक लिमिट के बाद कैश ट्रांजैक्शन पर मोटा चार्ज वसूलेंगे. सरकार ने कैश पर लगाम लगाने और कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए कैश जमा और निकालने पर तय लमिट पार होने के बाद चार्ज वसूलने का ऐलान कर दिया है.

कैश ट्रांजैक्शन के नए नियमों के मुताबिक एचडीएफसी बैंक में 4 जमा या निकासी के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 150 रुपये चार्ज वसूला जाएगा और इस पर सर्विस चार्ज अलग से देना होगा. एचडीएफसी के होम ब्रांच से 2 लाख प्रति महीना से ज्यादा पर चार्ज 5 रुपये प्रति हजार (न्यूनतम 150 रुपये), दूसरी ब्रांच से 25 हजार रुपये से ज्यादा पर चार्ज 5 प्रति हजार (न्यूनतम 150 रुपये), थर्ड पार्टी कैश ट्रांजैक्शन अधिकतम 25 हजार प्रतिदिन. थर्ड पार्टी कैश ट्रांजैक्शन पर 150 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगेगा.

बजट 2017-18 में कैश ट्रांजैक्शन में 3 लाख लिमिट का प्रस्ताव रखा गया है. 3 लाख से ज्यादा कैश ट्रांजैक्शन पर बैन लगाते हुए 3 लाख से ऊपर ट्रांजैक्शन पर जुर्माना लगाने की बात कहीं है. वहीं कैश में ज्वेलरी पर टीडीएस लगाने की बात बजट में कहीं गई है. टैक्स कलेक्शन एट सोर्स ज्वेलरी खरीदारी पर लगाये जाएगे. सरकार के अनुसार 2 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी पर 1 फीसदी टीडीएस लगाने की योजना है. बजट एलान के पहले टीडीएस 5 लाख रुपये के बाद कटता था. जानकार बता रहे हैं कि जल्दी ही सरकारी बैंक भी इसी रास्ते पर आ जाएंगे.

एक्सिस बैंक में आपको 4 जमा या निकासी के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 150 रुपये चार्ज देना होगा वहीं 1 लाख रुपये प्रति महीना से ज्यादा पर 5 रुपये प्रति हजार चार्ज (न्यूनतम 150) देना होगा जबकि आईसीआईसी बैंक में आपको 4 जमा या निकासी के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 150 रुपये चार्ज के साथ ही सर्विस चार्ज देना होगा.

वहीं पेट्रोल पंपों पर अब क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर बैंक 1 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज वसूल रहे हैं. दरअसल फरवरी के दूसरे हफ्ते में इस मुद्दे पर अहम बैठक हुई थी और पेट्रोल पंप पर कार्ड पेमेंट पर 1 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज पर सहमति बनी थी. ये बैठक पेट्रोलियम मंत्रालय के संबंधित पक्षों की हुई थी. सूत्रों का ये भी कहना है कि डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर कई बैंक एमडीआर चार्ज भी वसूल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget