एक्सप्लोरर

बैंक हड़ताल से 20,000 करोड़ रुपये के लेनदेन पर असर: एसोचैम

एसोचैन ने बयान में कहा कि करीब 10 लाख बैंककर्मियों के हड़ताल पर जाने से देशभर में सार्वजनिक बैंकों की शाखाओं में चेक क्लीयरेंस, खाते से नकदी निकालने और जमा करने से जैसे बैंकिंग कामकाज प्रभावित होंगे.

नई दिल्लीः सार्वजनिक बैंकों के कर्मचारियों की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से 20,000 करोड़ रुपये के ग्राहक ट्रांजेक्शन पर असर देखा जा सकता है. उद्योग संगठन एसोचैम ने आज यह बात कही. साथ ही उसने बैंक कर्मचारी संघों के संयुक्त मोर्चे यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) से हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया है. संगठन ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हालत में सुधार के लिए राहत योजना लाने का भी आग्रह किया. एसोचैन ने बयान में कहा कि करीब 10 लाख बैंककर्मियों के हड़ताल पर जाने से देशभर में सार्वजनिक बैंकों की शाखाओं में चेक क्लीयरेंस, खाते से नकदी निकालने और जमा करने से जैसे बैंकिंग कामकाज प्रभावित होंगे. एसोचैम के महासचिव डी एस रावत ने कहा कि सार्वजनिक बैंक डूबे कर्ज की मार झेल रहे हैं. रिपोर्टों के मुताबिक उनका घाटा मार्च 2018 तिमाही में बढ़कर 50,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने को है जो कि इससे पिछली तिमाही में हुए घाटे 19,000 करोड़ रुपये के दोगुने से अधिक है. उन्होंने कहा कि इस खराब स्थिति को ध्यान में रखते हुए एसोचैम सरकार से राहत योजना पेश करने का आग्रह करता है, जिसमें सार्वजनिक बैंकों की बेहतर हालत बहाल करना सुनिश्चित हो. अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने कहा कि यूनियन फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन (यूएफबीयू) ने बैंक संघ द्वारा प्रस्तावित दो फीसदी वेतन वृद्धि के विरोध में दो दिन की हड़ताल पर जाने का फैसला किया है, क्योंकि पिछली बार 15 फीसदी की वेतन वृद्धि की गई थी. इसके नतीजे में देशभर के सार्वजनिक बैंकों में कामकाज बाधित रहा. हालांकि, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक जैसे निजी बैंकों में कामकाज लगभग सामान्य रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल
10 मिनट वाली Blinkit, Swiggy, Amazon पर संकट, कड़े होंगे डिलीवरी के नियम
10 मिनट वाली Blinkit, Swiggy, Amazon पर संकट, कड़े होंगे डिलीवरी के नियम
कौन देता है सौरव दास और आशुतोष रांका को सैलरी? CJP नेता के पास कहां से आते हैं पैसे
कौन देता है सौरव दास और आशुतोष रांका को सैलरी? CJP नेता के पास कहां से आते हैं पैसे

वीडियोज

Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget