एक्सप्लोरर

सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक

वरिष्ठ नागरिकों को FD पर बैंक ऑफ बड़ौदा में 7.25 प्रतिशत, PNB और केनरा बैंक में 7.10 प्रतिशत, जबकि यूनियन बैंक और SBI में 7.05% तक ब्याज मिल सकता है. निवेश से पहले दरों और शर्तों की पुष्टि जरूर करें.

रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी बनाए रखना वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी जरूरत होती है. ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश का एक लोकप्रिय विकल्प है, क्योंकि इसमें पहले से तय ब्याज दर के आधार पर रिटर्न मिलता है. देश के कई सरकारी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले अधिक ब्याज देते हैं.

आइए जानते हैं कि किन पांच सरकारी बैंकों में FD कराने पर बुजुर्गों को बेहतर ब्याज मिल सकता है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने 7 अक्टूबर साल 2026 को रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 5.50 प्रतिशत कर दिया है. इसके बाद बैंकों की जमा दरों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, रेपो रेट बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंक तुरंत FD पर ब्याज बढ़ा देंगे. यह फैसला बैंकों की वित्तीय जरूरतों और जमा राशि की मांग पर भी निर्भर करता है. उपलब्ध ब्याज दरों के मुताबिक, वरिष्ठ नागरिक इन सरकारी बैंकों की FD योजनाओं पर विचार कर सकते हैं.

बैंक ऑफ बड़ौदा

इसमें सबसे ऊपर में बैंक ऑफ बड़ौदा पहले स्थान पर है. बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर अधिकतम 7.25 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है, जबकि सामान्य ग्राहकों के लिए अधिकतम दर 6.60 प्रतिशत बताई गई है.

पंजाब नेशनल बैंक 

पंजाब नेशनल बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को FD पर अधिकतम 7.10 प्रतिशत ब्याज मिल सकता है. वहीं, सामान्य ग्राहकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 6.60 प्रतिशत है.

केनरा बैंक 

केनरा बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.10 प्रतिशत ब्याज दे रहा है. सामान्य ग्राहकों के लिए इसकी अधिकतम दर 6.60 प्रतिशत बताई गई है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 

यूनियन बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को FD पर अधिकतम 7.05 प्रतिशत ब्याज मिल सकता है. सामान्य ग्राहकों के लिए अधिकतम दर 6.55 प्रतिशत है.

भारतीय स्टेट बैंक 

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में वरिष्ठ नागरिकों को FD पर अधिकतम 7.05 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है. सामान्य ग्राहकों के लिए अधिकतम दर 6.45 प्रतिशत बताई गई है.

FD कराने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

वरिष्ठ नागरिकों को निवेश करने से पहले FD की अवधि, ब्याज भुगतान के विकल्प और समय से पहले पैसा निकालने पर लगने वाले शुल्क की जानकारी लेनी चाहिए. अलग-अलग अवधि पर ब्याज दरें अलग हो सकती हैं, इसलिए केवल अधिकतम दर देखकर निवेश करना सही नहीं है.

इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम जैसे विकल्पों की भी तुलना कर सकते हैं. निवेश का चुनाव अपनी नियमित खर्चों की जरूरत, उपलब्ध बचत और वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखकर करना बेहतर रहता है.

यह भी पढ़ें- 10 मिनट वाली Blinkit, Swiggy, Amazon पर संकट, कड़े होंगे डिलीवरी के नियम

यह भी देखें-

About the author शौर्या रे

शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget