एक्सप्लोरर

UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल

NPCI ने कुछ हफ्तों के लिए UPI पर MDR शुल्क लगाने का फैसला टाल दिया है. जिससे तमाम पेमेंट कंपनियों की चांदी हो गई है. सरकार के इस फैसले के तुरंत बाद तमाम कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिला है.

15 अक्टूबर से UPI ट्रांजैक्शन पर जो शुल्क लगने वाला था, वो फैसला अब कुछ और दिनों के लिए टाल दिया गया है. सरकार ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को ही इस फैसले को दिवाली तक के लिए टाल दिया है. अब दिवाली के बाद ये चार्जेस ट्रांजैक्शन पर लागू होंगे. सरकार के इस फैसले ने पेमेंट कंपनियों की चांदी कर दी है. क्योंकि इस फैसले के तुरंत बाद Paytm, मोबिक्विक, पाइन लैब्स जैसी कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिला है.

दरअसल NPCI की MDR चार्जेस के फैसेल को टालने की घोषणा के बाद मंगलवार को पेटीएम, मोबिक्विक और पाइन लैब्स जैसी डिजिटल पेमेंट कंपनियों के शेयरों में अच्छी खासी बढ़त देखने को मिली. 

कितना आया शेयरों में उछाल?
NPCI के फैसले के बाद तीनों कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. पेटीएम जो दिन के सबसे निचले स्तर पर था उसके शेयर में 6.6% की तेजी आई है. दोपहर 1:45 बजे ये 0.1% से भी कम गिरावट के साथ 1,673.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

वहीं पाइन लैब्स जो दिन के निचले स्तर पर था, उसके शेयर में 6.8% का उछला देखा गया और 1.25% की बढ़त के साथ 165 रुपये पर पहुंच गया है.

इसके अलावा मोबिक्विक के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है. कंपनी के शेयर दिन के निचले स्तर से ऊपर आए हैं और 0.6% की बढ़त के साथ 242 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. दिन में इसका निचला स्तर 230.41 रुपये रहा.

MDR शुल्का का हुआ था विरोध
सरकार ने UPI पर लगने वाले MDR शुल्क के फैसले को फिलहाल त्यौहारी सीजन देखते हुए टाल दिया है. पहले ये शुल्क 15 अक्टूबर से लागू होने वाला था, लेकिन अब इसे दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा. NPCI ने बताया है कि इसकी नई तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी. 

कई कारोबारियों के संगठनों ने इस शुल्क का विरोध किया था. जिसके बाद सरकार ने फिलहाल के लिए इसे टाल दिया है. इससे पहले ऐसी खबर भी आई थी कि इसे 1 जनवरी तक टाला जा सकता है. लेकिन NPCI ने खुद ऐसी सभी शंकाओं पर अंकुश लगा दिया है.

ये भी पढ़ें: UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget