एक्सप्लोरर

Home Loan: घर खरीदने की है प्लानिंग तो इस दिग्गज बैंक ने होम लोन पर घटाया ब्याज, सिर्फ 8.25 फीसदी के रेट पर लें लोन

Home Loan Offer: बैंक ऑफ बड़ौदा से होम लोन लेना है तो आपके लिए शानदार ऑफर निकला हुआ है. अगर आप भी घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस बैंक के कम ब्याज दरों वाले ऑफर को जान सकते हैं.

Bank of Baroda Home Loan Offers: कोरोना महामारी के बाद साल 2022 में होम बायर्स (Home Buyers) की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हाल में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार देश के 7 प्रमुख शहरों में घर खरीदने वालों की संख्या में कुल 119 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. होम बायर्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई बैंक अपने ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दर पर होम लोन ऑफर (Home Loan Offers) कर रहे हैं. सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंक यानी बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने कस्टमर्स को बड़ी खुशखबरी दी है. बैंक ने शुक्रवार को यह ऐलान किया है कि अपने होम लोन की ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.25 फीसदी कम ब्याज दर वसूल रहा है. इसके साथ ही बैंक ने यह भी ऐलान किया है कि वह होम पर प्रोसेसिंग फीस (BOB Home Loan Processing Fees) भी नहीं वसूलेगा.

बैंक की होम लोन बाकी बैंकों के मुकाबले बेहद कम
बैंक ऑफ बड़ौदा ने यह ऐलान किया है कि वह होम लोन (Bank of Baroda Home Loan) पर ग्राहकों को 8.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. खास बात ये है कि हाल ही में स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक ने भी ने भी अपने होम लोन पर ब्याज दरों को कम करने के फैसला किया है. यह दोनों ही बैंक अपने ग्राहकों को 8.40 फीसदी ब्याज दर होम लोन पर ऑफर कर रहे हैं. इस मामले पर जानकारी देते हुए बीओबी के महाप्रबंधक एच.टी.सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया है कि बैंक ऑफ बड़ौदा बाकी बैंकों के मुकाबले अपने ग्राहकों को सबसे कम ब्याज दर में होम लोन ऑफर कर रहा है. इसके साथ ही बैंक ग्राहकों से जीरो प्रोसेसिंग फीस (BOB Home Loan Processing Fees) वसूल रहा है.

क्रेडिट स्कोर के आधार पर ऑफर होता है ब्याज दर
आपको बता दें कि एच.टी.सोलंकी ने आगे कहा कि बैंक अपने कस्टमर्स को कितना ब्याज दर ऑफर करता है यह पूरी तरह से केवल इस बात पर निर्भर करता है कि आपका क्रेडिट स्कोर कैसा है. गौरतलब है कि बैंक ग्राहकों को लोन देने से पहले उस व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर चेक करता है. इसके जरिए यह पता चलता है कि व्यक्ति का लोन रिस्क फ्री है या नहीं. अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम हैं तो आपके लोन में ज्यादा रिस्क हो सकता है. ऐसे में आपको ज्यादा ब्याज दर पर लोन ऑफर होगा. वहीं अच्छे क्रेडिट स्कोर पर बैंक आपके लोन को कम रिस्क का मानकर कम ब्याज दर पर लोन ऑफर करता है.

कब तक मिलेगी इस स्पेशल होम लोन की सुविधा
बैंक ऑफ बड़ौदा का यह स्पेशल होम लोन ऑफर 14 नवंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक वैलिड है. इस ऑफर में आपको 8.25 फीसदी के हिसाब से होम लोन मिल रहा है. इसके साथ ही आपको किसी तरह का प्रोसेसिंग फीस नहीं देना पड़ता है. अगर आप भी इस स्पेशल ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो https://www.bankofbaroda.in/personal-banking/loans/home-loan  पर जाकर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Aadhaar Card: क्या NRI भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड? जानें किन डॉक्यूमेंट्स के जरिए कर सकते हैं फटाफट आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget