एक्सप्लोरर

Aadhaar Card: क्या NRI भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड? जानें किन डॉक्यूमेंट्स के जरिए कर सकते हैं फटाफट आवेदन

Non Resident Indian Aadhaar Card: नॉन रेजिडेंट इंडियन (Non-Resident Indian) यानी प्रवासी भारतीय जो लोग भारत में आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं उनके पास भारत का वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए.

Aadhaar Card for NRI: आजकल के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक हैं. भारत में किसी भी जरूरी काम को करने के लिए और सरकारी स्कीम का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है. आधार कार्ड बाकी सभी डॉक्यूमेंट्स से इसलिए अलग होता है क्योंकि इसमें वित्तीय पर्सनल डिटेल्स के अलावा नागरिक की बायोमेट्रिक (Biometric) जानकारी भी दर्ज होती है. इसे बनाते वक्त आंखों के रेटिना और हाथों के फिंगरप्रिंट की भी आवश्यकता पड़ती है. ऐसे में यह बाकी डॉक्यूमेंट्स के मुकाबले ज्यादा आवश्यक होता है. आधार कार्ड का इस्तेमाल भारत में लगभग हर जरूरी काम को निपटाने के लिए किया जाता है. आधार कार्ड का यूज स्कूल और कॉलेज में एडमिशन कराने, यात्रा के लिए, बैंक में खाता खुलवाने के लिए, प्रॉपर्टी खरीदने (Property Tips) आदि जैसे कई जरूरी कामों के लिए किया जाता है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या अनिवासी भारतीय यानी एनआरआई (Non Resident Indian)  को आधार बनाने की सुविधा मिलती है या नहीं.

NRI भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड
आधार जारी करने वाली संस्था यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया है कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं. पहले एनआरआई का आधार कार्ड बनवाने के लिए कुल 182 दिन का समय लगता था, लेकिन अब नियमों के बदलाव के बाद ऐसा नहीं है. अब सामान्य समय सीमा में ही एनआरआई का भी आधार कार्ड बनकर आ जाता है.

एनआरआई बनवाने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत
नॉन रेजिडेंट इंडियन (Non-Resident Indian on Aadhaar Card) यानी प्रवासी भारतीय जो लोग भारत में आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं उनके पास भारत का वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए. यह पासपोर्ट एड्रेस प्रूफ के रूप में यूज किया जा सकता है. इसके अलावा नियमों के मुताबिक किसी भी बालिग और नाबालिग एनआरआई दोनों को ही आधार कार्ड बनवाने की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही ध्यान रखने वाली बात ये है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए आपके पास भारतीय नंबर होना आवश्यक है. इसके साथ ही ईमेल आईडी की जरूरत भी आपको पड़ेगी.

NRI इस तरह बनवाएं आधार कार्ड
1. NRI अपना आधार कार्ड आसानी से आधार केंद्र से बनवा सकते हैं. इसके लिए उन्हें एक NRI का आधार फॉर्म भरना होगा.
2. यह फॉर्म सामान्य आधार फॉर्म से थोड़ा अलग होता है. इसके साथ ही आपको अपना वैलिड इंडियन पासपोर्ट भी कैरी करना होगा.
3. अब इस फॉर्म में मांगी सभी जानकारी को फील करने के बाद अपना ई-मेल आईडी फिल करना होगा.
4. आप केवल पासपोर्ट (Passport) की कॉपी को आईडी प्रूफ के रूप में सब्मिट कर सकते हैं.
5. इसके बाद आधार केंद्र में आपको बायोमेट्रिक डिटेल्स सबमिट करना होगा.
6. इसके बाद सभी डिटेल्स को सब्मिट कर दिया जाएगा. इसके बाद आधार केंद्र में आपको 14 नंबर का एक Enrolment ID मिलेगा.
7. इसके जरिए आप अपने आधार के स्टेट को आसानी से चेक कर सकते हैं. कुछ ही दिन आपका आधार बनकर अपने भारत के एड्रेस से आपके घर पर आ जाएगा.

ये भी पढ़ें-

New Rules For Twitter: हफ्ते में 80 घंटे काम और WFH हुआ खत्म, जानें Elon Musk के ट्विटर एंप्लाइज के लिए नए आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
India Forex Reserve: 1.08 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में कमी की क्या है असली वजह?
India Forex Reserve: 1.08 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में कमी की क्या है असली वजह?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget