एक्सप्लोरर

बजाज ऑटो का मुनाफा 1.7 फीसदी बढ़ा, प्रति शेयर 140 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने नीरज बजाज को चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया है. वहीं राहुल बजाज को चेयरमैन एमिरेटस नियुक्त किया गया है. गुरुवार को बजाज ऑटो ने ऐलान किया कि कंपनी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष  राहुल बजाज ने कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है.

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो ने मार्च तिमाही  में अच्छा प्रदर्शन किया है. कोरोना के दौर में मार्च तिमाही में पेश किए नतीजों के तहत कंपनी का मुनाफा साल दर साल आधार पर 1.7 फीसदी बढ़ कर 1,332.1 करोड़ रुपये हो गया.  पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,310.3 करोड़ रुपये रहा था. 

कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान किया 

वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनी ने आय के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन किया. मार्च तिमाही में कंपनी की आय 26.1 फीसदी बढ़ कर 8,596.1 करोड़ रुपये रही जबकि  पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आय 6,815.9 करोड़ रुपये रही थी.  मार्च तिमाही में कंपनी की अन्य आय साल- दर-साल आधार पर 532.7 करोड़ रुपये से घटकर 283.6 करोड़ रुपये रही. बजाज ऑटो ने प्रति शेयर 140 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है.  

 नीरज बजाज बने कंपनी के चेयरमैन 

इस बीच, कंपनी ने नीरज बजाज को चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया है. वहीं राहुल बजाज को चेयरमैन एमिरेटस नियुक्त किया गया है. गुरुवार को बजाज ऑटो ने ऐलान किया कि कंपनी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष  राहुल बजाज ने कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. राहुल बजाज सन 1972 से कंपनी का संचालन कर रहे थे. वह पिछले करीब पांच दशकों से बजाज ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े हुए थे. उन्होंने  अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया.  राहुल बजाज 30 अप्रैल 2021 को कामकाजी दिन की समाप्ति पर कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक और चेयरमैन  पद से सेवामुक्त हो गए. कंपनी के बयान में कहा गया है कि राहुल बजाज ने पिछले 5 दशकों में कंपनी और ग्रुप की सफलता के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है.

मार्च तिमाही में हिंदुस्तान यूनिलीवर के मुनाफे में 44.8 फीसदी की बढ़ोतरी, 17 रुपये डिविडेंड का ऐलान 

चौथी तिमाही में मारुति को लगा झटका, मुनाफे में 9.7 फीसदी की गिरावट 

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget