एक्सप्लोरर

चौथी तिमाही में मारुति को लगा झटका, मुनाफे में 9.7 फीसदी की गिरावट 

मारुति प्रबंधन का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर में इसका प्रोडक्शन कम नहीं हुआ है. कंपनी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा है कि दूसरी कोरोना लहर से कंपनी की बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा है.

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने मार्च तिमाही में 1,166 करोड़ रुपये के मुनाफे का ऐलान किया है लेकिन यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.7 फीसदी कम है. हालांकि कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई और यह 34 फीसदी बढ़ कर 22,959 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. दरअसल कच्चे माल की कीमतों में इजाफे और नॉन-ऑपरेटिंग इनकम में गिरावट की वजह से कंपनी के शुद्ध मुनाफे में कमी आई है.

कार बाजार में अस्थिरता की आशंका 

मारुति प्रबंधन का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर में इसका प्रोडक्शन कम नहीं हुआ है. कंपनी के चेयरमै आर सी भार्गव ने कहा है कि दूसरी कोरोना लहर से कंपनी की बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा है. इसने जितनी यूनिट्स  का प्रोडक्शन किया था उन्हें बेचने में कामयाब रही है. उन्होंने कहा कि भले ही कुछ राज्यों में मार्केट बंद हो लेकिन जिन राज्यों में बाजार खुले हैं वहां से मांग आ रही है और इससे कार की घटी बिक्री की भरपाई हो जा रही है. फिर भी उन्होंने यह जरूर कहा कि आने वाले वक्त में बाजार की स्थिति कैसी रहेगी यह कहना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि कोई नहीं जानता आगे क्या होगा. कोरोना की वजह से लॉकडाउन की स्थिति क्या रहेगी, यह कहना मुश्किल है. इसलिए अगली तिमाहियों के लिए अनुमान पेश करना ठीक नहीं होगा.

मार्च तिमाही में ऑपरेटिंग बढ़ा 

मार्च तिमाही में मारुति सुजुकी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 72.8 फीसदी बढ़कर 1250.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. ज्यादा बिक्री और लागत कम  करने से इसमें तेजी आई है. मार्च तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़कर 5.4 फीसदी हो गया. वहीं  वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की शुद्ध बिक्री 7.2 फीसदी की गिरावट के साथ 66,562.1 करोड़ रुपये पर आ गई. नेट प्रॉफिट 25 फीसदी घटकर 4,229.7 करोड़ रुपये रहा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 6629.6 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

आईसीआईसीआई बैंक को चौथी तिमाही में बंपर मुनाफा, 261 फीसदी की जबरदस्त उछाल 

चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 34.6 फीसदी उछला, प्रति शेयर 30 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget