एक्सप्लोरर

सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का आसान तरीका, सरकार ने नया पोर्टल बैंकनेट लॉन्‍च किया, जानें कैसे आएगा काम

Baanknet: वित्त मंत्रालय के मुताबिक 'बैंकनेट' नाम का यह पोर्टल ई-ऑक्शन वाली प्रॉपर्टीज के बारे में सभी पीएसबी या सरकारी बैंकों से जानकारी को इकट्ठा करके उसे एक साथ पेश करेगा.

Baanknet: अगर आप सस्ती प्रॉपर्टी की तलाश में हैं तो आपके लिए सरकार ने नई सुविधा दी है. सरकार ने इसके लिए शुक्रवार को एक खास नया पोर्टल लॉन्च किया है. इस पोर्टल का नाम बैंकनेट (Baanknet) है. यह पोर्टल ई-नीलामी के जरिए ऐसी प्रॉपर्टी बेचेगा जो बैंकों या अन्य सरकारी संस्थानों ने जब्त कर ली हैं और इनका सस्ती नीलामी की जाती है. इन प्रॉपर्टी में कमर्शियल प्रॉपर्टीज, दुकानों, इंडस्ट्रियल प्‍लॉट के साथ एग्रीकल्चर और नॉन-एग्रीकल्चर लैंड शामिल हैं. 

इस पोर्टल का नाम बैंकनेट (BAANKNET) रखा गया है जो सभी सरकारी बैंकों से ई-नीलामी वाली प्रॉपर्टीज के लिए एक वन-स्टेप डेस्टिनेशन बन गया है. प्रॉपर्टी खरीदने वाले पोटेंशियल बायर्स और निवेशक इस पोर्टल पर कई अलग-अलग तरीके की प्रॉपर्टीज देख सकते हैं. 

सस्ते में कैसे मिलती हैं यहां प्रॉपर्टीज

अक्‍सर ऐसी प्रॉपर्टी जो बैंकों, सरकारी संस्थानों ने कर्ज ना चुकाने की वजह से या अन्य कारणों से जब्त कर ली हो, उसे सस्ते में बेचा जाता है लेकिन आम जनता को इसकी जानकारी एक साथ नहीं मिल पाती है. अब यह पोर्टल सस्‍ते में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका देने के लिए ऐसी सभी संपत्ति के बारे में एक साथ आपको जानकारी देगा. 1 लाख 22 हजार प्रॉपर्टी इस बैंकनेट पोर्टल पर हैं और इस पर जाकर अपनी पसंद की सस्ती प्रॉपर्टी खरीदना आपके लिए बेहद आसान कर दिया गया है. 

Baanknet यानी बैंक ऐसेट ऑक्शन नेटवर्क की शुक्रवार को हुई लॉन्चिंग

वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने शुक्रवार को प्रॉपर्टी की ई-नीलामी के लिए नया पोर्टल पेश किया है. वित्त मंत्रालय के मुताबिक 'बैंकनेट' नाम का यह पोर्टल ई-ऑक्शन वाली प्रॉपर्टीज के बारे में सभी पीएसबी या सरकारी बैंकों से जानकारी को इकट्ठा करके उसे एक साथ पेश करेगा. बैंक जो प्रॉपर्टी ऑक्शन करते हैं, वो आम तौर पर सस्ते भाव पर होते हैं.

इस पोर्टल पर कैसे होगा काम

  • Baanknet के जरिए बैंकों के प्रॉपर्टी ऑक्शन में सीधे तौर पर हिस्सा ले पाएंगे और इसके लिए पोर्टल पर जाएं, 
  • शहर का चुनाव करें जहां प्रॉपर्टी खरीदनी है. 
  • आपको किस तरह की प्रॉपर्टी लेनी है-जैसे कमर्शियल, रेसीडेंशियल, फ्लैट, मकान, दुकान आदि को सेलेक्ट कर लें. 
  • किस रेंज में आप प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं वो भी चुन सकते हैं.
  • सब कुछ मेंडेटरी फील्ड चुनने के बाद एक पूरी प्रॉपर्टी की लिस्ट आ जाएगी और सिर्फ नाम या पता नहीं बल्कि डिटेल्ड जानकारी होगी.
  • इसमें अच्छी क्वालिटी के फोटो होंगे जिनको देखकर प्रॉपर्टी का पूरा जायजा ले सकते हैं.
  • जो प्रॉपर्टी पसंद आए उसके बराबर में Interested का बटन होगा, उसे क्लिक करें.
  • इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा, उसमें सारी जरूरी जानकारी भर दें.
  • फॉर्म भरने के बाद आपको कुछ रजिस्ट्रेशन मनी भरने की जरूरत पड़ेगी और इसे भरकर प्रॉपर्टी के ई-नीलामी का शेड्यूल आ जाएगा.
  • ई-नीलामी का जो शेड्यूल इस पर आएगा वो पूरी तरह पारदर्शी होगा और आपको सारी जानकारी इस पब्लिक डोमेन में मिल जाएगी.

Baanknet पर और क्या-क्या सुविधाएं होंगी

Baanknet पोर्टल में एडवांस सुविधाओं के तौर पर ऑटोमैटिक, इंटीग्रेटेड पेमेंट गेटवे के साथ एक क्लिक पर कई तरह की MIS Report मौजूद रहेंगी. इसके अलावा KYC इंस्ट्रूमेंट्ल के साथ डैशबोर्ड सर्विस के अलावा कस्टमर्स के लिए कॉलबैक रिक्वेस्ट सर्विस भी होगी. इसके साथ एक डेडिकेटेड हेल्पडेस्क और कॉल सेंटर सर्विस भी इसी पोर्टल पर आपको मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें

'बस इस बात का रखें ध्यान...' Blinkit की 10 मिनट एम्बुलेंस सर्विस पर पीयूष गोयल ने किया कमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SpaceX IPO: दुनिया का सबसे बड़ा IPO ला रहे हैं Elon Musk, क्या भारतीय कर पाएंगे SpaceX में निवेश? जान लें सारे रिस्क
SpaceX IPO: दुनिया का सबसे बड़ा IPO ला रहे हैं Elon Musk, क्या भारतीय कर पाएंगे SpaceX में निवेश? जान लें सारे रिस्क
भारत बनेगा ग्लोबल ऑयल डिमांड ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन, रूसी CEO ने की बड़ी भविष्यवाणी
भारत बनेगा ग्लोबल ऑयल डिमांड ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन, रूसी CEO ने की बड़ी भविष्यवाणी
Crude Oil Crisis: कच्चे तेल से बिगाड़ेगा घर का बजट! 100 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड, अर्थशास्त्री ने दी बड़ी चेतावनी
Crude Oil Crisis: कच्चे तेल से बिगाड़ेगा घर का बजट! 100 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड, अर्थशास्त्री ने दी बड़ी चेतावनी
LPG Gas Supply: क्या भारत में रुक जाएगी गैस की सप्लाई? होर्मुज में फंसे एलपीजी जहाजों का क्या है सच?
क्या भारत में रुक जाएगी गैस की सप्लाई? होर्मुज में फंसे एलपीजी जहाजों का क्या है सच?

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget