एक्सप्लोरर

'बस इस बात का रखें ध्यान...' Blinkit की 10 मिनट एम्बुलेंस सर्विस पर पीयूष गोयल ने किया कमेंट

Blinkit Ambulance Service: ब्लिंकिट की 10 मिनट एम्बुलेंस सर्विस के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कंपनी से इस बात का ध्यान रखने के लिए कहा है.

Blinkit Ambulance Service: क्विक कॉमर्स सर्विस प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट ने 2 जनवरी, गुरुवार को इस सेक्टर में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अपनी 10 मिनट एम्बुलेंस सर्विस को लॉन्च किया. कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग सायबर सिटी गुरुग्राम में पांच एम्बुलेंस के साथ किया. अब इस पर देश के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कमेंट किया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ब्लिंकिट को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह देश के कानून का पालन कर रही है. 

पीयूष गोयल ने ब्लिंकिट से कही ये बात

दिल्ली में रिपोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत ब्लिंकिट को यह ध्यान में रखना होगा कि कंपनी  सभी अन्य कानूनी आवश्यकताओं का उचित ढंग से पालन करे. सामचार एजेंसी एएनआई ने पीयूष गोयल के हवाले से कहा, ''एम्बुलेंस सर्विस या दवाइयों की डिलीवरी को लेकर मेरा ब्लिंकिट से बस यही कहना है कि ऐसा करने की दिशा में कंपनी कानून का पालन करें और जो अन्य सभी कानूनी आवश्यकताएं हैं उनका भी उचित ढंग से ध्यान रखा जाए.'' 

गुरुग्राम में लॉन्च हुई सर्विस

ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने अपने ऑफिशियल एक्स पर 10 मिनट एम्बुलेंस सर्विस लॉन्च होने की जानकारी दी. उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए कहा, ''हम अपने शहरों में क्विक और रिलायबल एम्बुलेंस सर्विस प्रोवाइड करने की समस्या को हल करने की दिशा में अपना पहला कदम उठाने जा रहे हैं.'' 

उन्होंने लिखा, ''आज से पांच एम्बुलेंस गुरुग्राम की सड़कों पर होंगी. जैसे-जैसे हम अपनी सर्विस का विस्तार दूसरे इलाकों में करते जाएंगे, आपको ऐप पर बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस बुक करने का ऑप्शन दिखाई देने लगेगा.''

ब्लिंकिट एम्बुलेंस के फीचर्स

ब्लिंकिट एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर, मॉनिटर, स्ट्रेचर जैसे जरूरी मेडिकल इक्विपमेंट्स के साथ कई दूसरी चीजें भी होंगी, जिनका इस्तेमाल इमरजेंसी में ट्रीटमेंट के दौरान किया जाता है. ढींडसा ने कहा, ''हमारे एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर, एईडी (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर), स्ट्रेचर, मॉनिटर, सक्शन मशीन और इमरजेंसी मेडिसिन और इंजेक्शन के साथ-साथ जरूरी लाइफ सेविंग्स इक्विपमेंट्स हैं. इसके अलावा, हर एम्बुलेंस में एक पैरामेडिक, एक असिस्टेंट और एक ड्राइवर होगा, जो इमरजेंसी के वक्त तुरंत सर्विस देंगे.'' 

'कंपनी का मकसद मुनाफा कमाना नहीं'

अलबिंदर ने यह भी कहा, ''हमारा मकसद मुनाफा बनाना नहीं, बल्कि बेहद किफायती कॉस्ट पर कस्टमर्स को ये सर्विस उपलब्ध कराना है. साथ ही लॉन्ग टर्म के लिए इस गंभीर समस्या को हल करने में हम निवेश करेंगे.'' उन्होंने बताया कि, ''हम इस सर्विस को सावधानीपूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं, क्योंकि यह हमारे लिए महत्वपूर्ण और नया है.'' उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि कंपनी का लक्ष्य अगले दो सालों में सभी प्रमुख शहरों में इसका विस्तार करना है. इसी के साथ उन्होंने नागरिकों से एम्बुलेंस को रास्ता देने की अपील करते हुए कहा, आप नहीं जानते कि आप कब किसी की जान बचा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

इस वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी गिरकर 6 फीसदी तक आएगी, नोमुरा ने रिपोर्ट में दिया बड़ा अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget