एक्सप्लोरर

अयोध्या का रियल एस्टेट मार्केट हुआ डाउन, क्यों राम मंदिर के उद्घाटन के बाद यहां प्रॉपर्टी के घटे दाम?

Property in Ayodhya: पिछले साल अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के बाद यहां प्रॉपर्टी की कीमतों में भारी कमी आई है. जमीन की कीमतें भी स्थिर हैं. इसके पीछे कई कारण हैं.

Property in Ayodhya: अयोध्या में रियल एस्टेट मार्केट धीरे-धीरे ठंडा पड़ रहा है. यहां प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ने के लिए लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. Magicbricks की एक डेटा में इस बात का खुलासा हुआ है कि पिछले साल जनवरी में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में प्रॉपर्टी के डिमांड और वैल्यू दोनों में तगड़ा उछाल देखने को मिला था, लेकिन जून के बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट आने लगी. बीते साल अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही के मुकाबले इस साल इसी समय रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की डिमांड में लगभग 63 परसेंट की गिरावट आई है.

अयोध्या में कुछ ऐसा है रियल एस्टेट का हाल 

मनीकंट्रोल से बात करते हुए रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स ने कहा, प्रॉपर्टी की डिमांड में आई कमी इंवेस्टर्स के इंटरेस्ट में आए बदलाव का संकेत है. वहीं लोकल ब्रोकर्स का कहना है कि शहर में राम मंदिर के बाद किसी भी बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हुआ. जमीन की कीमतें भी लगभग जस की तस हैं.

Magicbricks की डेटा के मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर 2023 में अयोध्या में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की खोज में तिमाही-दर-तिमाही 58.03 परसेंट तक की बढ़ोतरी हुई थी और 2024 में जनवरी से मार्च के बीच 186.54 परसेंट की बढ़त के साथ यह अपने हाई लेवल पर पहुंच गया था.  हालांकि, इसी साल की चौथी तिमाही में इसमें 63 परसेंट तक की गिरावट भी देखी गई. 

इस वजह से भी गिरी है प्रॉपर्टी की कीमत

एक्सपर्ट्स का कहना है कि मंदिर के उद्घाटन के बाद प्रीमियम सेगमेंट में सप्लाई अधिक बढ़ी, जिससे कीमतें भी बढ़ीं. Magicbricks के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर प्रसून कुमार ने मनीकंट्रोल से बात करते हुए कहा, ''जितनी भी रेजिडेंशियल यूनिट्स थीं उनमें से अधिकतर बिक चुकी हैं. नया डेवलपमेंट प्रीमियम सेगमेंट को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, जिससे लोकल बायर्स को निराश होना पड़ रहा है. इसके अलावा, मंदिर निर्माण कार्य में हो रही देरी और अयोध्या तक की फ्लाइट्स में भी आई कमी के चलते लोग निवेश करने से पहले सोचने के लिए मजबूर हो रहे हैं.''

एक्सपर्ट्स ने मार्च, 2025 में मंदिर पूरा बनने के बाद फिर से प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ने की संभावना जताई है.  

ये भी पढ़ें:

Union Budget 2025 Expectations: रियल एस्टेट सेक्टर की बजट से खास मांगें, क्या सौगात देंगी वित्त मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के हाथ में Vape, नए निकोटीन प्रोडक्ट्स पर सख्ती की मांग
बच्चों के हाथ में Vape, नए निकोटीन प्रोडक्ट्स पर सख्ती की मांग
SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget