एक्सप्लोरर

Diwali 2022 Stock Picks: एक्सिस सिक्योरिटिज ने दिवाली पर दी इन शेयरों को खरीदने की सलाह, देखें पूरी लिस्ट

Diwali Stock Picks: एक्सिस सिक्योरिटिज के मुताबिक पुरी दुनिया में जब उठापटक का दौर देखा जा रहा है भारतीय अर्थव्यवस्था शानदार ग्रोथ और स्थिरता के चलते सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है.

Diwali 2022 Stock Picks: हर वर्ष दिवाली से पहले निवेशक अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हैं. तो अपने पोर्टफोलियो में नए जोड़ते हैं जो उन्के पोर्टफोलियो को चार चांद लगाये. ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटिज ने संवत 2079 के लिए  निवेशकों के कई शेयर खरीदने के सुझाव दिए जो उन्हें शानदार रिटर्न दे सकता है. 

एक्सिस सिक्योरिटिज के मुताबिक पुरी दुनिया में जब उठापटक का दौर देखा जा रहा है भारतीय अर्थव्यवस्था शानदार ग्रोथ और स्थिरता के चलते सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार  बेहतर मैक्रोइकॉनमिक फैक्टर और अच्छे कॉरपोरेट नतीजों के चलते दुनिया के अन्य बाजारों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करेगा. इसी के आधार पर एक्सिस सिक्योरिटिज ने इस दिवाली पर निवेशकों को नौ शेयरों में निवेश की सलाह दी है. जो इस प्रकार है. 


1.आईटीसी - ब्रोकरेज हाउस ने एमएमसीजी समेत होटल्स और सिगरेट बनाने वाली कंपनी आईटीसी के शेयर में 380 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ निवेश की सलाह दी है. फिलहाल शेयर 340 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

2. अशोक लीलैंड - 175 रुपये के टारगेट प्राइस ऑटोमोबाइल सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह निवेशकों को दी गई है. फिलहाल शेयर 149.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. 

3. पॉलीकैब इंडिया - एक्सिस सिक्योरिटिज ने 2860 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ Polycab India Share खरीदने की सलाह दी है. फिलहाल शेयर 2749 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. 

4. इंडियन होटल्स - हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी इंडियन होटल्स पर भी ब्रोकरेज हाउस बुलिश है और 375 रुपये के टारगेट प्राइस के शेयर खरीदने की सलाह दी गई है. 

5. IDFC First Bank - इस बैंक पर ब्रोकरेज हाउस बुलिश है और 70 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ शेयर खरीदने की सलाह दी है. फिलहाल इस बैंक का शेयर 56.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. 

6. वेस्टलाइफ डेवलपमेंट - ब्रोकरेज हाउस ने 870 रुपये के टारगेट प्राइस के वेस्टलाइफ डेवलपमेंट के शेयर खरीदने की सलाह दी है. फिलहाल शेयर 756 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

7. NOCIL - ये शेयर एक्सिस सिक्योरिटिज के दिवाली पिक्स में से एक है. 300 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ शेयर खरीदने की सलाह दी गई है. फिलहाल शेयर 259 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. 

8. Aptus Value Housing Finance - ब्रोकरेज हाउस ने 350 रुपये के टारगेट के साथ ये शेयर खरीदने की सलाह दी है. 

9. Sundaram Finance - ब्रोकरेज हाउस ने 2490 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ सुंदरम फाइनैंस के शेयर को खरीदने की सलाह दी है. फिलहाल 2298 रुपये पर शेयर ट्रेड कर रहा है. 

ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक महंगाई जब पूरी दुनिया के लिए चुनौती बना हुआ है भारत में इसे काबू किया जा सकेगा. बेहतर मानसून, जलाशय भरा हुआ है कमोडिटी के दाम घट रहे, रोजगार के अवसर बढ़ रहे, ये संकेत दे रहे घरेलू अर्थव्यवस्था महंगाई का सामना करने में सक्षम होगी. बीते वर्ष दिवाली के बाद से भारतीय बाजार ने दूसरे ग्लोबल और इमर्जिंग मार्केट की बदौलत बेहतर प्रदर्शन किया है. 

ये भी पढ़ें 

Diwali Muhurat Trading 2022: जानिए क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग, निवेशक क्यों मानते हैं इसे बेहद शुभ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget