एक्सप्लोरर

Awfis IPO: 22 मई को खुलेगा 600 करोड़ का आईपीओ, GMP दे रहा तगड़ी कमाई का संकेत

Awfis Space Solutions Limited IPO: 22 मई को खुल रहे 600 करोड़ के औफिस स्पेस सॉल्यूशंस आईपीओ की ग्रे मार्केट में अच्छी डिमांड चल रही है.

Awfis Space Solutions Limited IPO: अगर आप आईपीओ में पैसे लगाना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. कोवर्किंग स्पेस कंपनी औफिस स्पेस सॉल्यूशंस का आईपीओ 22 मई, 2024 यानी मंगलवार को खुल रहा है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 598.93 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 21 मई को खुलेगा. अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इसके डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

इतना तय किया प्राइस बैंड

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस ने आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड भी तय कर दिया है. कंपनी के शेयरों का प्राइस बैंड 364 रुपये से लेकर 383 रुपये प्रति शेयर के बीच है. एक बार में रिटेल निवेशक 39 शेयरों का एक लॉट खरीद सकते हैं. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 128 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करने वाली है. वहीं 470.93 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जाएंगे.

ये है आईपीओ से जुड़ी जरूरी डेट्स

इस आईपीओ में निवेशक 22 से 27 मई के बीच निवेश कर सकते हैं. शेयरों का अलॉटमेंट 28 मई को किया जा सकता है. असफल निवेशकों को रिफंड 29 मई को प्राप्त होगा. सफल सब्सक्राइबर्स को शेयर 29 मई को खाते में क्रेडिट कर दिए जाएंगे. शेयरों की लिस्टिंग 30 मई को होगी. इस आईपीओ में कंपनी ने 75 फीसदी हिस्सा QIB, 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों और 15 फीसदी हिस्सा NII के लिए रिजर्व किया गया है. शेयरों की लिस्ट BSE और NSE पर 30 मई को होगी.

GMP दे रहा तगड़ी लिस्टिंग के संकेत

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस का आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में ट्रेंड कर रहा है. कंपनी के शेयर फिलहाल 80 रुपये की जीएमपी पर बने हुए हैं. ऐसे में यह स्थिति लिस्टिंग के दिन तक बनी रहती है तो शेयर 20.89 फीसदी के प्रीमियम पर 383 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हो सकते हैं.  

पैसों का क्या करेगी कंपनी

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस आईपीओ के जरिए जुटने वाली रकम को अपने बिजनेस के विस्तार के लिए इस्तेमाल करेगी. इसके साथ ही कंपनी इस राशि का यूज कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए भी करेगी.

ये भी पढ़ें

बढ़ रही MDH-Everest की मुश्किलें, नेपाल ने मसालों पर लगाया बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget