एक्सप्लोरर

इनकम टैक्स भरते वक्त न करें ये 5 गलतियां, आपको पड़ेंगी भारी, देनी होगी पेनल्टी

आपके लिए वो गलतियां भी जानना जरूरी है जो आप आयकर रिटर्न भरते वक्त कर बैठते हैं और इनकी वजह से आपका आईटीआर रिजेक्ट हो सकता है.

नई दिल्लीः जैसा कि आप जानते हैं कि 31 जुलाई को इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख है और अब आपके पास इसके लिए सिर्फ 12 दिन बचे हैं. आपको इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए जल्दी करनी होगी क्योंकि जैसे-जैसे दिन बढ़ेंगे आपको सीए मिलने में भी दिक्कत हो सकती है और आपको ये भी जान लेना चाहिए कि आयकर विभाग की वेबसाइट जिस पर आप टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं वो भी काफी ज्यादा बोझ बढ़ने के कारण हैंग हो सकती है या इसमें दिक्कतें आ सकती हैं.

इसके अलावा आपके लिए वो गलतियां भी जानना जरूरी है जो आप आयकर रिटर्न भरते वक्त कर बैठते हैं और इनकी वजह से आपका आईटीआर रिजेक्ट हो सकता है. यहां जानें कि कौन सी वो कॉमन गलतियां हैं जो आप आईटीआर भरते वक्त करते हैं और उनसे आपको बचना चाहिए.

1. अपनी सभी तरह की इनकम का खुलासा आईटीआर फॉर्म में करें कई बार आप आईटीआर भरते वक्त सभी तरह की इनकम का खुलासा नहीं करते, जैसे ब्याज से मिलने वाली इनकम, प्रॉपर्टी से मिलने वाली इनकम आदि. इस तरह की सभी जानकारी आपको आईटीआर भरते वक्त देनी चाहिए, अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपको टैक्स नोटिस आ सकता है.

2. सही आईटीआर फॉर्म को चुनें आपके लिए जरूरी है कि जो आपका कैटेगरी है उसी के मुताबिक आप अपने लिए आईटीआर फॉर्म का चुनाव करें. सैलरीड क्लास के लिए आईटीआर (1) सहज फॉर्म होता है और इसी के जरिए आपको अपने इनकम टैक्स रिटर्न भरना चाहिए. इसी की तरह आईटीआर भरने के लिए सात तरह के फॉर्म हैं और अपनी कैटेगरी के मुताबिक आईटीआर फॉर्म को चुनें और सही रिटर्न भरें.

3. आयकर छूट मिलने वाली मदों को भी उल्लेख आईटीआर में करें आपको कई तरह के इनकम ऐसी होती है जिसपर आपको आयकर छूट मिलती है, इसका मतलब ये नहीं कि आप उन आय का उल्लेख ही आईटीआर भरते वक्त न करें. आपको पीपीएफ, सेक्शन 80 सी तहत मिलने वाली आयकर छूट वाली मदों का भी उल्लेख आईटीआर भरते वक्त करना चाहिए.

4. विदेशी संपत्ति अगर है तो उसका उल्लेख करें अगर आपकी विदेश में कोई प्रॉपर्टी है तो उसका उल्लेख भी आपको इनकम टैक्स रिटर्न भरते वक्त करना चाहिए. आप ऐसा न सोचें कि विदेशी संपत्ति का पता आयकर विभाग को नहीं होता है. अगर आपने विदेश में संपत्ति से हुई इनकम को छुपाया तो आपके ऊपर भारी पेनल्टी लगाई जा सकती है. लिहाजा विदेश में संपत्ति, बैंक खातों, प्रॉपर्टी की जानकारी भी आईटीआर भरते वक्त जरूर दें.

5. सारे बैंक खातों के ब्याज का उल्लेख करें जबसे सभी बैंक खाते पैन कार्ड और आधार कार्ड से लिंक हो गए हैं आपको बैंक खातों की जानकारी आयकर विभाग से छुप नहीं सकती. लिहाजा अगर आपके एक से ज्यादा बैंक खाते हैं तो उन सभी पर मिलने वाले ब्याज का उल्लेख आपको आईटीआर में करना चाहिए. भले ही आपका खाता दूसरे शहर में हो या दूसरे राज्य में. आपके कुल मिलाकर जितने भी बैंक खाते हैं उन पर मिलने वाली सारी ब्याज आय के बारे में आपको इनकम टैक्स रिटर्न भरते वक्त बताना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goldman Sachs: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खतरा टला, क्रूड ऑयल से मिली राहत, GDP ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ा
Goldman Sachs: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खतरा टला, क्रूड ऑयल से मिली राहत, GDP ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ा
Gold- Silver Price Today: आज सोना खरीदना सही होगा क्या? जानें 24K, 22K, 18K सोने और चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: आज सोना खरीदना सही होगा क्या? जानें 24K, 22K, 18K सोने और चांदी का भाव
Bank Holiday Today: आज बैंक बंद है क्या, जानें 27 जून को आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं
Bank Holiday Today: आज बैंक बंद है क्या, जानें 27 जून को आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं
LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें
LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad: हैदराबाद में ट्रंप के नाम कर दी ये सड़क, खुशी से लहालोट हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, हो गए भारत के मुरीद
हैदराबाद में ट्रंप के नाम कर दी ये सड़क, खुशी से लहालोट हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, हो गए भारत के मुरीद
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
Haiwaan Release Date: अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाने आ रहे तबाही, 'हैवान' की रिलीज डेट कंफर्म
अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाने आ रहे तबाही, 'हैवान' की रिलीज डेट कंफर्म
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?
राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?
Embed widget