एक्सप्लोरर

ATF Prices: विमानन ईंधन के दाम में हुई भारी कटौती, कम हो सकता है फ्लाइट का किराया!

Aviation Fuel Prices: महीने की पहली तारीख पर यह डबल खुशखबरी मिली है. एटीएफ के साथ-साथ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम भी आज से कम किए गए हैं...

जून महीने की शुरुआत लोगों के लिए दोहरी खुशखबरी के साथ हुई है. महीने की पहली तारीख को कई चीजों के भाव कम हो गए हैं. सबसे पहले एलपीजी सिलेंडरों के मामले में लगातार तीसरी कटौती की गई. अब विमानन ईंधन के भाव में भी कटौती की गई है. यह कटौती तो काफी भारी-भरकम भी है.

आज से इतना सस्ता हुआ भाव

सरकारी तेल व गैस कंपनियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज 1 जून से विमानन ईंधन यानी एटीएफ की दरों में 6,673.87 रुपये प्रति किलोलीटर की भारी कटौती की गई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आज से दिल्ली में एटीएफ सस्ता होकर 94,969.01रुपये प्रति किलोलीटर रह गया है. इससे पहले 1 मई को एटीएफ की दरों में 749.25 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई थी. उसके बाद दिल्ली में एटीएफ महंगा होकर 1,01,642.88 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया था.

अन्य शहरों में विमानन ईंधन के भाव

अन्य शहरों में भी विमानन ईंधन के दाम में कमी आई है. ताजे बदलाव के बाद अब मुंबई में एटीएफ सस्ता होकर 88,834.27 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है. चारों महानगरों में देखें तो अभी सबसे सस्ते विमानन ईंधन का लाभ मुंबई में ही मिल रहा है. इसी तरह एटीएफ की दरें कम होकर कोलकाता में 1,03,715 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई हैं. यह चारों महानगरों में एटीएफ की सबसे ज्यादा कीमत है. वहीं एटीएफ चेन्नई में सस्ता होकर 98,557.14 रुपये प्रति किलोलीटरपर आ गया है. तेल कंपनियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नई दरें आज से ही प्रभावी हो गई हैं.

कम हो सकता है विमानन किराया

सरकारी तेल विपणन कंपनियां हर महीने की शुरुआत में विमानन ईंधन के दाम की समीक्षा करती हैं. कंपनियां बाजार के उतार-चढ़ाव के हिसाब से विमानन ईंधन यानी एटीएफ के दाम में कटौती या बढ़ोतरी का फैसला करती हैं. इससे पहले पिछले महीने की पहली तारीख को एटीएफ के दाम में हल्की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं सरकारी कंपनियों ने अप्रैल महीने में एटीएफ के दाम कम किए थे. विमानन कंपनियों का सबसे ज्यादा खर्च ईंधन पर ही होता है. एटीएफ की दरों में बदलाव का सीधा असर विमानन किराए पर दिखता है. आज से हुई बंपर कटौती के बाद आने वाले दिनों में विमानन किराए में कमी आ सकती है.

ये भी पढ़ें: एलपीजी सिलेंडरों के दाम में फिर हुई कटौती, लगातार तीसरे महीने ग्राहकों को फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
Gaza Board of Peace: 8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए

वीडियोज

Top News: अभी की बड़ी खबरें | Greenland | Prayagraj | RSS | Delhi Weather Update | T20
Delhi News : दिल्ली के मंगोलपुरी में बदमाशों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, लोग देखते रहे
Magh Mela 2026 : Swami Avimukteshwaranand से हो रही बदले की राजनीति ?। Pramod Krishnam
Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर | Fire News
Silver Alert | Robert Kiyosaki की चेतावनी: चांदी बनेगी अगली Global Power Metal? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
Gaza Board of Peace: 8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
The Raja Saab Hindi BO Lifetime: ‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
अपनी ही शादी में नोट लूटने लगा दूल्हा, यूजर्स बोले- लगता है कर्जा ज्यादा होगा; देखें वीडियो
अपनी ही शादी में नोट लूटने लगा दूल्हा, यूजर्स बोले- लगता है कर्जा ज्यादा होगा; देखें वीडियो
5 बार तोड़े ट्रैफिक रूल्स तो सस्पेंड हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, घर से निकलने से पहले जान लें नया नियम
5 बार तोड़े ट्रैफिक रूल्स तो सस्पेंड हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, घर से निकलने से पहले जान लें नया नियम
Best Way To Eat Eggs: क्या कच्चा अंडा खाने से सच में ज्यादा ताकत मिलती है? जान लें हकीकत, वरना हो जाएगा भारी नुकसान
क्या कच्चा अंडा खाने से सच में ज्यादा ताकत मिलती है? जान लें हकीकत, वरना हो जाएगा भारी नुकसान
Embed widget