एक्सप्लोरर

LPG Cylinder: एलपीजी सिलेंडरों के दाम में फिर हुई कटौती, लगातार तीसरे महीने ग्राहकों को फायदा

LPG Prices Reduced: एलपीजी सिलेंडरों के दाम में यह लगातार तीसरी कटौती है. इससे पहले अप्रैल और मई महीने की शुरुआत में भी एलपीजी सिलेंडरों के दाम कम किए गए थे...

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से ऐन पहले एलपीजी के ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है. सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों के द्वारा एलपीजी सिलेंडरों के दाम में लगातार तीसरी बार कटौती की गई है. इस तरह चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के बाद एलपीजी सिलेंडरों के दाम में अब तक 3 बार कमी आ चुकी है.

इन ग्राहकों को मिलने वाला है लाभ

सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आज से देश के विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडरों के दाम में लगभग 70 रुपये तक की कटौती की गई है. हालांकि इस कटौती का लाभ सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर ही मिलेगा. घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.

आपके शहर में आज से ये दाम

ताजी कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 69.50 रुपये कम होकर 1676रुपये रह गए हैं. इससे पहले अप्रैल महीने में दाम में 19 रुपये की कटौती की गई थी और वह कम होकर 1,745.50 रुपये पर आ गया था. इसी तरह कोलकाता में आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,787 रुपये में मिलेंगे. मुंबई के लोगों को इस बड़े सिलेंडर के लिए अब 1,629 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि चेन्नई में इनकी कीमतें अब 1,840.50 रुपये होंगी.

अंतिम चरण का चुनाव

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में ये कटौती ऐसे समय हुई है, जब देश भर में लोकसभा चुनाव अपने अंतिम मुकाम पर है. लोकसभा चुनावों की शुरुआत अप्रैल महीने में हुई थी. आज एक जून को अंतिम चरण का मतदान हो रहा है. उसके बाद 4 जून लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आएंगे.

पिछले महीने हुई थी इतनी कटौती

इससे पहले पिछले महीने भी एलपीजी सिलेंडरों के दाम में कटौती की कई थी. पिछले महीने की पहली तारीख यानी 1 अप्रैल से 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 19 रुपये की कटौती की गई थी. वहीं 1 मई से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के भाव में 19 रुपये की कटौती आई थी. अप्रैल से पहले लगातार तीन महीनों से कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही थी.

इन ग्राहकों को 3 महीने से नहीं मिली राहत

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम में मार्च में आखिरी बार बदलाव हुआ था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस (8 मार्च 2024) के मौके पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती का ऐलान किया था. उससे एक दिन पहले 7 मार्च को भी मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों के मामले में आम लोगों को राहत दी थी. तब कैबिनेट ने पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपये सब्सिडी देने का ऐलान किया था. उसके बाद से 14 किलो वाले सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी लगभग 3 महीने से घरेलू इस्तेमाल वाले सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: किसानों को अगर हुई इस तरह कमाई, तो उनको भी देना होगा इनकम टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget