एक्सप्लोरर

ATF Prices: त्योहारी सीजन में कम होगा हवाई सफर का खर्च? आज से विमानन ईंधन के दाम में हुई इतनी बड़ी कटौती

Aviation Fuel Prices: विमानन कंपनियों के परिचालन की लागत में ईंधन के खर्च का योगदान महत्वपूर्ण रहता है. एटीएफ की कीमतें कम होने से उनके परिचालन की लागत में कमी आने की उम्मीद है...

त्योहारी सीजन में लोगों को सस्ते हवाई सफर का फायदा मिल सकता है. नए महीने की पहली तारीख को विमानन ईंधन के दाम में भारी-भरकम कटौती की गई है. इस बदलाव से विमानन कंपनियों के परिचालन की लागत में ठीक-ठाक कमी आ सकती है.

आज से इतना सस्ता हुआ विमानन ईंधन

सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों (ओएमसी) के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज 1 सितंबर से विमानन ईंधन यानी एटीएफ की दरों में 4,495 रुपये प्रति किलोलीटर की भारी कटौती की गई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आज से दिल्ली में एटीएफ का भाव 4,495.48 सस्ता होकर 93,480.22 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है.

अन्य शहरों में विमानन ईंधन के भाव

अन्य शहरों में भी विमानन ईंधन के दाम में कमी आई है. ताजे बदलाव के बाद अब मुंबई में एटीएफ सस्ता होकर 87,432.78 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है. चारों महानगरों में देखें तो अभी सबसे सस्ते विमानन ईंधन का लाभ मुंबई में ही मिल रहा है. इसी तरह एटीएफ की दरें कम होकर कोलकाता में 96,298.44 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई हैं. यह चारों महानगरों में एटीएफ की सबसे ज्यादा कीमत है. वहीं एटीएफ चेन्नई में सस्ता होकर 97,064.32 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है. तेल कंपनियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नई दरें आज से ही प्रभावी हो गई हैं.

कम हो सकता है विमानों का किराया

सरकारी तेल विपणन कंपनियां हर महीने की शुरुआत में विमानन ईंधन के दाम की समीक्षा करती हैं. कंपनियां बाजार के भाव में उतार-चढ़ाव के हिसाब से विमानन ईंधन यानी एटीएफ के दाम में कटौती या बढ़ोतरी का फैसला करती हैं. विमानन कंपनियों का सबसे ज्यादा खर्च ईंधन पर ही होता है. एटीएफ की दरों में बदलाव का असर विमानन किराए पर दिख सकता है. आज से हुई बड़ी कटौती के बाद आने वाले दिनों में विमानन किराए में कमी आ सकती है.

महंगे हुए 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर

दूसरी ओर तेल कंपनियों ने आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी की है. 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से 39 रुपये बढ़ाए गए हैं. यह लगातार दूसरा महीना है, जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: जेट एयरवेज की राह पर चली स्पाइसजेट? डीजीसीए सख्त, ताजा हुआ विमानन कंपनियों का काला इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget