एक्सप्लोरर

ऑटो सेक्टर में भारी गिरावट: बिक्री घटने के बाद कई दिग्गज कंपनियों ने रोका कारों का प्रोडक्शन

कई बड़ी ऑटो कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, महिंद्रा और टाटा मोटर्स ने अपने पिछले प्रोडक्शन के स्टॉक को खत्म करने के लिए फिलहाल अपने प्रोडक्शन पर रोक लगा दिया है.

नई दिल्लीः देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारी गिरवाट देखने को मिल रही है. कार बनाने वाली कंपनियों को पैसेंजर व्हीकल की डिमांड में भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है. डिमांड में कमी के कारण हजारों गाड़ियां शोरूम में खड़ी है. कार की बिक्री में कमी को लेकर सबसे बड़ी वजह जीसटी का स्लैब सबसे ज्यादा होना बताया जा रहा है. इसके अलावा देश में नौकरी की धीमी गति, तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण भी कार की मांग में गिरावट देखने को मिली है.

कई बड़ी ऑटो कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, महिंद्रा और टाटा मोटर्स ने अपने पिछले प्रोडक्शन के स्टॉक को खत्म करने के लिए फिलहाल अपने प्रोडक्शन पर रोक लगा दिया है. इन कंपनियों ने जून के महीने में प्लान्ट को कुछ दिनों के लिए शटडाउन करने की घोषणा की है.

कंपनी अगर ज्यादा दिन तक शटडाउन होती है तो कई लोगों के नौकरी जाने का भी खतरा हो सकता है. इस सेक्टर से भारी संख्या में कामगार जुड़े हुए हैं. वहीं, घरेलू यात्री कारों की बिक्री में कमी मई में भी देखने को मिली. इस दौरान 26.03 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक, कम मांग व हाई इंटरेस्ट रेट के कारण इसकी खरीद पर असर पड़ा है.

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) के अनुसार, घरेलू बाजार में यात्री कारों की बिक्री मई 2018 के दौरान बेची गई 199,479 यूनिटों से घटकर 147,546 यूनिट रही.

यात्री वाहनों के अन्य ब्रांचों में भारत में बेचे जाने वाले गाड़ियों की संख्या मई 2019 में 5.64 प्रतिशत घटकर 77,453 यूनिट हो गई, जबकि 14,348 वैन पिछले महीने बेची गईं थी, जो 2018 से 27.07 फीसदी कम थीं. अगर सभी वाहनों की बिक्री को देखें तो यह मई में कुल 20.55 फीसदी की कमी देखने को मिली. मई महीने में 301,238 यूनिट से 239,347 यूनिट पर पहुंच गई.

भारत के साथ धंधे में चाईना की बेईमानी का खुलासा, भारत ने जताया कड़ा एतराज

8 दिन बाद अरुणाचल में दिखा लापता विमान AN-32 का मलबा, आज से शुरू होगी तलाश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget