एक्सप्लोरर

Auto Sector Demand: त्योहारी सीजन में तेजी से बढ़ेगी कारों की बिक्री, आपका भी है प्लान तो फटाफट अभी करा लें बुकिंग!

Auto Sector Sale in 2022: ऑटो सेक्टर को इस त्योहारी सीजन में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है. नई पेशकश और प्रोडक्शन बढ़ने की वजह से कारों की बिक्री में तेजी आएगी.

Auto Sector Sale in 2022: ऑटो सेक्टर को इस त्योहारी सीजन में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है. नई पेशकश और प्रोडक्शन बढ़ने की वजह से कारों की बिक्री में तेजी आएगी. हालांकि, त्योहारी सीजन के बाद उद्योग कारोबार को लेकर सतर्क रूप से आशावादी हैं. त्योहारी सत्र में आमतौर पर ऑटोमोबाइल की बिक्री में इजाफा होता है. इस साल त्योहारी सत्र 11 अगस्त को रक्षाबंधन से शुरू होकर 25 अक्टूबर को दिवाली तक चलेगा.

4 से 5 महीने में 3 लाख यूनिट का होगा प्रोडक्शन
ऑटोमोबाइल डीलरों के निकाय के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने बताया हमें उम्मीद है कि नई पेशकश और बेहतर उत्पादन गतिविधियों के चलते इस साल त्योहारी सत्र यात्री वाहनों की बिक्री के लिहाज से सबसे अच्छा रहेगा. उन्होंने बताया कि उद्योग पिछले 4-5 महीनों में औसतन तीन लाख से अधिक इकाइयों का उत्पादन कर रहा है. इससे खुदरा विक्रेताओं को मदद मिली है.

आगे भी देखने को मिलेंगी कई चुनौतियां
आने वाले दिनों में कुछ चुनौतियों के बारे में पूछने पर उन्होंने देश के कुछ हिस्सों में अनिश्चित मानसून, मुद्रास्फीति के दबाव और चीन-ताइवान युद्ध के आसन्न खतरे का जिक्र किया. फाडा देश भर में 15,000 से अधिक ऑटोमोबाइल डीलरों का प्रतिनिधित्व करता है.

जानें क्या बोल कंपनियों के अध्यक्ष
किआ इंडिया के उपाध्यक्ष और बिक्री तथा विपणन प्रमुख हरदीप सिंह बराड़ के मुताबिक, ऐसे संकेत हैं कि आपूर्ति श्रृंखला के मुद्दे अब कम हो रहे हैं और बाजार की धारणा तेज बनी हुई है. टाटा मोटर्स के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने कहा कि कंपनी को त्योहारी सत्र के अंत तक ग्राहकों की मांग के बारे में कोई चिंता नहीं है.

सेमीकंडक्टर की उपलब्धा से आएगी तेजी
उन्होंने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि दूसरी तिमाही में बेहतर सेमीकंडक्टर उपलब्धता के साथ वाहनों की आपूर्ति में सुधार होगा. मुद्रास्फीति और ब्याज दर ऑटो मांग को प्रभावित कर सकती है, हालांकि दूसरी तिमाही में कोई तनाव नहीं है.

यह भी पढ़ें:
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में लगी फोटो नहीं है आपको पसंद! इस तरह फटाफट करें इसे अपडेट

Akasa Air: आकासा एयर की पहली कर्मशियल फ्लाइट का सफर शुरू, देखें ये होगी सर्विस लॉन्‍च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI से दो बार कट गए पैसे? जानिए कैसे वापस मिलेगा आपका फंड
UPI से दो बार कट गए पैसे? जानिए कैसे वापस मिलेगा आपका फंड

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget