एक्सप्लोरर

Atal Pension Yojana खाता खुलवाने वालों के लिए बड़ी राहत, अब नहीं करना होगा ये मुश्किल काम

Atal Pension Yojana Relief from PFRDA: अटल पेंशन योजना के तहत अपना खाता खोलने वालों को PFRDA ने बड़ी राहत दी है. इसके लिए अब ई-केवाईसी (E-KYC) से ही ऑनलाइन पेंशन खाता खोलना संभव हो सकेगा.

PFRDA यानि पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने आधार (AADHAR) के जरिए ई-केवाईसी (E-KYC) सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है. मतलब साफ है कि अब जो कोई भी अटल पेंशन योजना के तहत अपना खाता खोलना चाहते हैं, वे अपने आधार की जानकारियों का उपयोग करके केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे और आसानी से अपना खाता खोल सकते हैं.

इसके लिए उन्हें बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं होगी.

पुरानी व्यवस्था

अब तक इस योजना के तहत सदस्य को बैंकों की शाखाओं में जाकर, इंटरनेट बैंकिंग या फिर अटल पेंशन योजना सेवाएं देने वालों के जरिए ये खाता खुलवाना पड़ता था. उसी मुश्किल को दूर करते हुए नया कदम उठाया गया है.

सरकार चाहती है कि योजना का फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। उठाए गए नए कदम के तहत इस योजना से जुड़ने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब Central Recordkeeping agency यानि CRA के साथ आधार के जरिये E-KYC के माध्यम से डिजिटल तरीके से लोग पेंशन खाता खोल सकेंगे। 

PFRDA के सर्कुलर में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति अटल पेंशन योजना में खाता खोलना चाहता है, तो उसे आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया के साथ विवरण को ऑनलाइन सत्यापित करना होगा. अटल पेंशन योजना के नए ग्राहकों को आधार ईकेवाईसी के माध्यम से केंद्रीय रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों (सीआरए) द्वारा जोड़ा जाएगा.

PFRDA का यह भी कहना है कि सभी अटल पेंशन योजना खातों को आधार संख्या के साथ जोड़ा जाना है, जिसके लिए CRA मौजूदा अटल पेंशन योजना के ग्राहकों के आधार को उचित सहमति तंत्र के माध्यम से जोड़ने की सुविधा प्रदान करेगा

 

क्या है योजना?

अटल पेंशन योजना यानि APY, सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना है. 9 मई, 2015 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लॉन्च किया था. इसका उद्देश्य विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था आय सुरक्षा प्रदान करना है.

 

कौन ले सकता है लाभ?

इस योजना की सदस्यता 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी भारतीय नागरिक ले सकता है. उसके पास बैंक खाता होना जरूरी है. APY एक सरकारी योजना है जिसे PFRDA द्वारा NPS आर्किटेक्चर के माध्यम से प्रशासित किया जाता है। APY में शामिल होने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है. इसलिए, APY के तहत ग्राहक द्वारा योगदान की न्यूनतम अवधि 20 वर्ष या उससे अधिक होगी.

 

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं लेकिन चांदी में गिरावट, जानें आज के Latest Prices

Jiophone Next: Diwali से उपलब्ध होगा रिलायंस जियो फोन नेक्स्ट, केवल 1,999 रुपये देकर किश्तों में होगा उपलब्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget