एक्सप्लोरर

Sanchar Sathi Portal: संचार साथी पोर्टल के जरिए कसेगा फर्जी मोबाइल कनेक्शन, KYC फ्रॉड पर शिकंजा, 40 लाख फर्जी कनेक्शन की हुई पहचान

Sanchar Sathi Portal: इस पोर्टल के जरिए मोबाइल फोन यूजर्स ये देख सकेंगे कि उनके नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन जारी हुए हैं.

Sanchar Sathi Portal Update: मोदी सरकार ने टेलीकॉम यूजर्स की पहचान को सुरक्षित बनाने, उनके केवाईसी के साथ होने वाले फर्जीवाड़े पर लगाम कसने और उनके चोरी किए गए मोबाइल फोन के दुरुउपयोग को रोकने के लिए आर्टिफियल इंटेलीजेंस बेस्ड संचार साथी पोर्टल को लॉन्च किया है. इस पोर्टल के जरिए मोबाइल यूजर्स अपने चोरी किए गए फोन के लोकेशन को ट्रेस करने के साथ ही उसे ब्लॉक कर सकेंगे भले ही उसमें सिम बदल दिया गया हो. 

टेलीकॉम फ्रॉड रोकने के लिए बड़ा कदम

आईटी टेलीकॉम और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टेलीकॉम यूजर्स की सेफ्टी और  डिजिटल इंडिया के मिशन को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर के लिए तीन प्रमुख सुधारों को लॉन्च किया. जिसमें चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने के लिए सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) की शुरुआत की गई. इसके अलावा नो यॉर मोबाइल कनेक्शंस जिसमें आप जान सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन रजिस्टर्ड है. और तीसरा है एएसटीआर (Artificial Intelligence and Facial Recognition powered Solution for Telecom SIM Subscriber Verification) जिसमें फर्जी मोबाइल ग्राहकों की पहचान की जा सकेगी. 

36 लाख फर्जी मोबाइल कनेक्शन हुए बंद 

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नागरिक होने के नाते ये हमारा हक है कि हमारे नाम पर कोई फोन कनेक्शन ना ले. फोन कनेक्शन अब केवाईसी से जुड़ा होगा. देश में कहीं भी मोबाइल फोन आपके नाम पर लिया गया होगा तो आर्टिफियल इंटेलीजेंस  के जरिए उसका पता लगाया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि अगर जामतारा में कोई आपके नाम पर कनेक्शन लेता है तो आप उसे ब्लॉक कर सकेंगे.  

दूरसंचार मंत्री ने कहा कि मोबाइल फोन के जरिए कई तरह के फ्रॉड किए जाते हैं जिसमें यूजर्स के पहचान की चोरी, केवाईसी के साथ छेड़छाड़, बैंकिंग फ्रॉड शामिल है. उन्होंने कहा कि संचार साथी पोर्टल के जरिए ऐसे फ्रॉड को रोका जा सकेगा. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यूजर्स की सेफ्टी ड्रॉफ्ट टेलीकॉम बिल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है.  दूरसंचार मंत्री ने बताया कि संचार साथी पोर्टल के जरिए 40 लाख फर्जी मोबाइल कनेक्शन की पहचान करने में मदद मिली है और इनमें से 36 लाख कनेक्शनों को बंद किया जा चुका है. उन्होंने यूजर्स से  https://sancharsaathi.gov.in पोर्टल पर जाने की अपील भी की. 

यूजर्स जान सकेंगे कितने मोबाइल कनेक्शन है उनके नाम पर

दूरसंचार विभाग ने संचार साथी पोर्टल को डेवलप किया है. जिसमें मोबाइल फोन यूजर्स ये देख सकेंगे कि उनके नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन जारी हुए हैं. अगर उनके नाम पर कोई फर्जी कनेक्शन जारी हुए हैं तो वे उसे रिपोर्ट कर सकेंगे. साथ ही जिस कनेक्शन की जरुरत नहीं है उसे बंद करा सकेंगे. मोबाइल फोन यूजर्स मोबाइल हैंडसेट के चोरी हो जाने या फिर गुम हो जाने के बाद उसे ब्लॉक कर सकेंगे. इसके अलावा मोबाइल फोन की IMEI की वैधता की जांच भी कर सकेंगे.   

ये भी पढ़ें 

Diesel Price Cut: रिलायंस-बीपी के पंप पर सस्ते में मिल रहा डीजल, सरकारी तेल कंपनियां कब घटायेंगी कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
Gold Silver Price Today: 15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget