एक्सप्लोरर

Apple ने बेंगलुरु में 10 साल की लीज पर ली बिल्डिंग, 2.43 करोड़ रुपये महीने का किराया

Apple Store in India: एप्पल इंडिया ने बेंगलुरु में 10 साल की लीज पर एक बिल्डिंग ली है, जिसका किराया 2.43 करोड़ रुपये हर महीने है.

Apple Building in Bengaluru: एप्पल ने अपने बयान में कहा था कि वह अपने कारोबार को भारत में और फैलाना चाहता है, जिस कारण उसने मुंबई में पहला स्टोर भी खोलने की तैयारी कर ली है. इसके लिए वह करोड़ों रुपये किराये का भुगतान करेगा. वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी बेंगलुरु में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग के कई तलों को लीज पर लिया है. 

यह बिल्डिंग प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स की ओर से कब्बन रोड पर बनाया गया है. इस बिल्डिंग को एक ग्लोबल कैपिसिटी केंद्र के रूप में उपयोग किया जाएगा. एप्पलमें इस भवन में कई फ्लोर को लीज पर 10 साल के लिए लिया है, जिसके लिए कंपनी करोड़ों रुपये का मंथली किराया भरेगी. 

कितना देगी किराया 

डेटा एनालिटिक्स फर्म प्रोपस्टैक के डाटा के मुताबिक, एप्पलने सातवीं, आठवीं और नौवीं मंजिलों के साथ ही ऑफिस बिल्डिंग के चौथे और छठी मंजिलों के हिस्से को लीज पर लिया है और इसके लिए कंपनी 2.43 करोड़ रुपये मंथली किराया देगी. रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी 195 रुपये का किराया प्रति फीट के लिए देगी. इसके अलावा कार पार्किंग के लिए मासिक 16.56 लाख रुपये का शुल्क भी भरेगी. एप्पल इंडिया और प्राइवेट मूसा सैत वक्फ ने लीज को लेकर डील की है. इस बिल्डिंग का किराया इस साल जुलाई से शुरू होगा.  

तीन साल में किराया बढ़ेगा 

लीज एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक पांच साल की लॉक-इन अवधि होगी और हर तीन साल में किराए में 15 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. कंपनी के पास हर पांच साल की तीन अतिरिक्त शर्तों के लिए लीज को रिन्यू करने का प्लान होगा. लीज में यह भी कहा गया है कि बिल्डिंग में एप्पल के किसी भी विपक्षी कंपनी को स्थान नहीं दिया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग, शाओमी और ऐमजॉन समेत नामों की एक लंबी लिस्ट मुहैया कराई है. 

मुंबई एप्पल स्टोर का इतना किराया 

कंपनी द्वारा भारत में अपने पहले रिटेल स्टोर के लुक का खुलासा करने के कुछ दिनों बाद यह मामला सामने आया है. एप्पल ने मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में एक स्टोर के लिए 133 महीने के लीज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें इसे 60 महीने तक बढ़ाने का विकल्प है. रिपोर्ट के मुताबिक यह 20,806 वर्ग फुट का स्टोर है, जिसका किराया 42 लाख रुपये प्रति माह है. 

ये भी पढ़ें

अरबों में बिकी दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट, खरीदने वाले ने रखी ये शर्त 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम
चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम
देश के 4 बैंकों ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, 8.60% तक मिलेगा रिटर्न
देश के 4 बैंकों ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, 8.60% तक मिलेगा रिटर्न

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलत नंबर डायल कर दिया, ये तो विरोध प्रदर्शन का दौर है', आरक्षित सीटों के रोटेशन पर CJI का तंज
'गलत नंबर डायल कर दिया, ये तो विरोध प्रदर्शन का दौर है', आरक्षित सीटों के रोटेशन पर CJI का तंज
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget