एक्सप्लोरर

ट्रंप के टैरिफ का था खौफ, एप्पल ने चीन और भारत से भर-भरकर अमेरिका भेजे अपने सामान

India Export to America: ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ का मुकाबला करने के लिए एप्पल के अलावा कई और भारतीय कंपनियों में भी बीते दिनों अमेरिका में अपना एक्सपोर्ट बढ़ा दिया.

India Export to America: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ से बचने के लिए कंपनियों में आखिरी समय में एक्सपोर्ट करने की होड़ सी मच गई. इसके चलते भारत को पिछले साल के 437 बिलियन डॉलर एक्सपोर्ट लेवल तक पहुंचने में मदद मिली. आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल भी इस मामले में काफी आगे रहा. ऐसा कहा जा रहा है कि टैरिफ बढ़ने से पहले अपने गोदामों में स्टॉक भरने के लिए कंपनी ने सिर्फ तीन दिनों में आईफोन और अपने अन्य प्रोडक्ट्स से भरे पांच विमान अमेरिका भेजे. 

चीन और भारत से एप्पल ने भेजे अपने सामान

बीते शनिवार को टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि एप्पल ने भारत और चीन दोनों देशों से भारी संख्या में शिपमेंट भेजे हैं, जबकि यह एक कम खरीदारी वाला सीजन है. एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट के मामले में भी यही रूझान देखा गया. जेम्स और ज्वैलरी का निर्यात भी इस दौरान खूब बढ़ा.

1 से 4 अप्रैल के बीच मुंबई में कस्टम के लिए कीमती कार्गो क्लीयरेंस सिस्टम के जरिए अमेरिका को रत्न और आभूषण निर्यात लगभग छह गुना बढ़कर 344 मिलियन डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह सिर्फ 61 मिलियन डॉलर था. ऐसा शायद शनिवार आधी रात से लागू हुए 10 परसेंट बेसलाइन टैरिफ से बचने के लिए किया गया. इसी तरह से कपड़ों के शिपमेंट में भी इसी तरह की तेजी आई है. 

800 बिलियन डॉलर पार पहुंच सकता है एक्सपोर्ट 

मार्च में खत्म हुए वित्तीय वर्ष के दौरान भारत का गुड्स और सर्विस एक्सपोर्ट के 800 बिलियन डॉलर पार पहुंचने की संभावना है. 2023-24 में भारत के गुड्स एक्सपोर्ट में 3 परसेंट की गिरावट आने के बाद टोटल एक्सपोर्ट 778 बिलियन डॉलर तक पहुंचा.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल के चेयरमैन किरीट भंसाली ने बताया, ''मार्च के आखिरी हफ्ते में एक्सपोर्ट में जबरदस्त उछाल आया है.''

फियो के डायरेक्टर जनरल अजय सहाय ने कहा, ''ऐसे सेक्टर्स से एक्सपोर्ट ज्यादा हुआ, जिनमें हवाई मार्ग से अमेरिका में सामान पहुंचाना संभव था. मुझे मार्च 2025 में 40 बिलियन डॉलर से अधिक के एक्सपोर्ट की उम्मीद है.'' व्यापार डेटा 15 अप्रैल को जारी होने वाला है. 

ये भी पढ़ें:

'ट्रंप जो कर रहे हैं वह बेहद खतरनाक...', सोशल मीडिया पर ट्रंप की आलोचनाओं का समर्थकों ने दिया जवाब- 'मार्केट की हो रही रिकवरी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget