एक्सप्लोरर

iPhone: मेड इन इंडिया आईफोन मचा रहा दुनिया में धूम, स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में भारत तोड़ रहा रिकॉर्ड 

Apple: भारत में एप्पल के लिए फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप, पेगाट्रॉन कॉर्प और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स आईफोन बनाती हैं. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी है.

Apple: दुनिया की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल इंक (Apple) का सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट आईफोन (IPhone) भारत के लिए लगातार खुशखबरी लेकर आ रहा है. चीन पर निर्भरता कम करने के लिए एप्पल ने भारत को चुना था. अब इस आईफोन के दम पर भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट (Smartphone Export) लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में सबसे बड़ी हिस्सेदारी आईफोन की ही हो गई है. आईफोन की मदद से भारत सरकार को देश में मैन्युफैक्चरिंग का माहौल बनाने में भी काफी मदद मिल रही है. 

भारत में बने आईफोन का एक्सपोर्ट करीब 6 अरब डॉलर पहुंचा 

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल इंक का भारत में बने आईफोन का एक्सपोर्ट करीब 6 अरब डॉलर को छू गया है. यह पिछले साल के मुकाबले एक तिहाई ज्यादा है. वित्त वर्ष के अंत तक यह आंकड़ा 10 अरब डॉलर को पार कर सकता है. इससे उत्साहित होकर एप्पल भी तेजी से देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है. अमेरिका और चीन में जारी तनाव के चलते वह भारत में ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट बनाना चाहती है. भारत में मिल रही सब्सिडी, टेक्नोलॉजी और स्किल्ड वर्कफोर्स की वजह से उसे काफी फायदा भी हो रहा है. 

फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कर रही एप्पल के लिए काम 

भारत में एप्पल के लिए तीन कंपनियां काम कर रही हैं. इनमें ताइवान का फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप (Foxconn Technology Group), पेगाट्रॉन कॉर्प (Pegatron Corp) और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) शामिल हैं. यह तीनों ही कंपनियां दक्षिण भारत में आईफोन की असेंबलिंग करती हैं. चेन्नई के नजदीक स्थित फॉक्सकॉन की यूनिट एप्पल की सबसे बड़ी सप्लायर है. सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री से करीब 1.7 अरब डॉलर के आईफोन एक्सपोर्ट किए गए हैं. पिछले साल विसट्रॉन कॉर्प (Wistron Corp) को खरीदकर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी.

ये भी पढ़ें 

Dhanteras: इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीद रहे तो आज इन ऑफर्स पर डालें नजर, बड़े ब्रांड भी दे रहे सस्ते रेट पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget