एक्सप्लोरर

Ideas of India: महिलाओं को आर्थिक आजादी देने का है सपना, इसीलिए किया कारोबार- अनन्या बिड़ला

Ideas of India 2024: अनन्या बिड़ला और नव्या नवेली नंदा ने मुंबई में एबीपी नेटवर्क द्वारा आयोजित आईडियाज ऑफ इंडिया 2024 कार्यक्रम के दौरान युवाओं की सोच को लेकर अपने विचार रखे.

Ideas of India 2024: युवा कारोबारी अनन्या बिड़ला और नव्या नवेली नंदा ने मुंबई में एबीपी नेटवर्क द्वारा आयोजित आईडियाज ऑफ इंडिया 2024 (Ideas of India 2024) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह नामचीन परिवारों से जुड़ी हुई हैं. मगर, उन्होंने अपने दम पर अपना वजूद बनाया है. अनन्या और नव्या ने कहा कि युवाओं में कुछ कर गुजरने का जज्बा है. आज का युवा तेजी से आगे बढ़ना चाहता है. वह परिवार की पहचान से अलग हटकर भी कुछ कर गुजरने को तैयार है. 

महिलाओं को आर्थिक आजादी देना चाहती हैं अनन्या बिड़ला

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) ने कार्यक्रम में आयोजित सत्र ‘द नेक्स्ट जेन : अ डिफरेंट वाइब’ को संबोधित करते हुए कहा कि वह समाज के लिए बेहतर करना चाहती हैं. समाज में महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है. इसलिए उन्होंने 17 साल की उम्र में स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस (Svatantra Microfin) की शुरुआत की. इस कंपनी ने हाल ही में चैतन्य माइक्रो फाइनेंस (Chaitanya India) का अधिग्रहण किया था. उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को आर्थिक आजादी देना मेरा उद्देश्य है. उन्होंने बताया कि वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान संगीत की ओर बढ़ गईं. उन्होंने कहा कि म्यूजिक और सिंगिंग उन्हें सुकून देता है. 

पॉडकास्ट से बहुत कुछ सीखने को मिला- नव्या नंदा

आईडियाज ऑफ इंडिया कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा (Navya Naveli Nanda) ने अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' (What The Hell Navya) के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि मां श्वेता नंदा और नानी जया बच्चन के साथ पॉडकास्ट करना शानदार अनुभव था. हमने एक-दूसरे से काफी सीखा. नव्या और अनन्या ने स्वीकारा की वो अमीर और देश के जाने-माने परिवारों में पैदा हुईं. इसकी जिम्मेदारी वो महसूस करती हैं. हम मानते हैं कि यहां तक आने में इसका अहम रोल है. हालांकि, हमने बहुत कुछ सीखने की कोशिश की है. 

दो दिन चलेगा आईडियाज ऑफ इंडिया सम्मलेन

आईडियाज ऑफ इंडिया 2024 सम्मलेन 23 से 24 फरवरी तक आयोजित होगा. देश में आयोजित होने जा रहे आम चुनाव से पहले इस कार्यक्रम में ‘द पीपुल्स अजेंडा’ थीम पर बात की जा रही है. इस महत्वपूर्ण मंच पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां भारत के महत्वपूर्ण राजनीतिक परिदृश्य के जटिल पहलुओं पर चर्चा करेंगी. इस शिखर सम्मेलन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, किरण राव, इला अरुण और अनन्या बिड़ला समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी.

ये भी पढ़ें 

Byju Raveendran: कंपनी से हटाए गए फाउंडर बायजू रविंद्रन, शेयरहोल्डर्स ने लिया फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Top Airports in India: खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
Meal Voucher: इस साल ITR में नहीं मिलेगा 200 के मील वाउचर पर टैक्स बेनिफिट, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती
इस साल ITR में नहीं मिलेगा 200 के मील वाउचर पर टैक्स बेनिफिट, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती
Saving Tips: पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
Kunal Kamra Net Worth: सोनम वांगचुक से मिल फिर वायरल हुए कुणाल कामरा, कितनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ?
सोनम वांगचुक से मिल फिर वायरल हुए कुणाल कामरा, कितनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget