एक्सप्लोरर

Ananya Birla: हिंडाल्को की कमान अब बिड़ला फैमिली के वारिसों को, अनन्या और आर्यमन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Hindalco Industries: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के बोर्ड में बड़े बदलाव किए गए हैं. अनन्या बिड़ला, आर्यमन विक्रम बिड़ला के साथ ही अंजनी अग्रवाल, सुकन्या कृपालु और भारत गोयनका भी अब हिंडाल्को का हिस्सा होंगे.

Hindalco Industries: आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की दिग्गज कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने अपने बोर्ड में बड़े बदलाव किए हैं. बिड़ला फैमिली के वारिस अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) और आर्यमन विक्रम बिड़ला (Aryaman Vikram Birla) को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल किया गया है. इस पहले अनन्या बिड़ला और आर्यमन विक्रम बिड़ला को साल 2023 में ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) और आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (Aditya Birla Fashion and Retail) के बोर्ड में भी जगह दी गई थी. 

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने नियुक्ति को दी मंजूरी 

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने 13 अगस्त, मंगलवार को अनन्या और आर्यमन की नियुक्ति पर मुहर लगाई है. कंपनी ने कहा कि इन दोनों युवाओं की नई सोच और कारोबारी समझ से हमें आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी. अनन्या और आर्यमन हमें एनर्जी सेक्टर में आ रहे बदलाव और कम कार्बन उत्सर्जन कंपनी बनाने में मदद कर सकते हैं. हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक एल्यूमीनियम और कॉपर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. कंपनी फोर्ब्स ग्लोबल 2000 में भी शामिल है. इसका मार्केट कैप साल 2023 में 15 बिलियन डॉलर से ज्यादा था.

कुमार मंगलम बिड़ला बोले- उनको जिम्मेदारी देने का सही समय  

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) ने कहा कि अनन्या और आर्यमन को हिंडाल्को बोर्ड में शामिल करने का सही समय आ गया था. हमने उनके कंधों पर डायरेक्टर के पद की जिम्मेदारी सौंप दी है. अब उन्हें हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को भविष्य का रास्ता दिखाना होगा. दुनिया की ऊर्जा जरूरतें बदल रही हैं. अनन्या और आर्यमन के पास नया नजरिया है, जो कंपनी के लिए फायदेमंद साबित होगा. 

आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन में पहले से ही थे शामिल 

अनन्या और आर्यमन को आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन (Aditya Birla Management Corporation) में पहले ही जगह दे दी गई थी. ABMC बिड़ला ग्रुप के कारोबार को रणनीतिक दिशानिर्देश देती है. इन दोनों के साथ ही हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने अंजनी कुमार अग्रवाल (Anjani Kumar Agrawal) और सुकन्या कृपालु (Sukanya Kripalu) को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बनाया है. इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप से जुड़े रहे भारत गोयनका (Bharat Goenka) को सीएफओ बनाया गया है.

ये भी पढ़ें 

FirstCry IPO: फर्स्टक्राई आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, सचिन तेंदुलकर को करोड़ों का मुनाफा, रतन टाटा का निवेश 7 गुना बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget