एक्सप्लोरर

Anant Ambani Birthday: 29 साल के हुए अनंत अंबानी, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से

Anant Ambani Birthday: मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. हम आपको उनकी जिंदगी के दिलचस्प किस्सों के बारे में बता रहे हैं.

Anant Ambani Birthday: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज यानी 10 अप्रैल को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके बर्थडे के मौके पर एक बार फिर गुजरात के जामनगर में सितारों का जमावड़ा लग रहा है. अनंत बेहद खास अंदाज में जामनगर में अपना जन्मदिन मना रहे हैं. हाल ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में आयोजित हुआ था जिसमें देश और दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी. उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको अनंत अंबानी की जिंदगी की कुछ अनकही किस्से बता रहे हैं.

अनंत अंबानी के हाथ में रिलायंस एनर्जी की कमान

अनंत अंबानी इस समय अपने पिता मुकेश अंबानी के मार्गदर्शन में रिलायंस एनर्जी की कमान संभाल रहे हैं. इसके अलावा वह रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के बोर्ड में भी शामिल हैं. अनंत अंबानी का जन्म मुंबई में हुआ है. उनकी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है और उन्होंने अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपने कॉलेज की डिग्री से हासिल की है. अनंत अंबानी को रिलायंस की तरफ से केवल बोर्ड और कमिटी मीटिंग के लिए फीस मिलती है. इसके अलावा उन्हें फर्म द्वारा कमाए गए प्रॉफिट पर कमीशन भी प्राप्त होता है.

अनंत अंबानी ने घटाया था 108 किलो वजन

अनंत अंबानी ने 18 महीने में पूरे 108 किलो तक वजन कम कर लिया था, लेकिन अचानक से उनका वजन एक बार फिर बढ़ गया. इस मामले पर बात करते हुए अनंत अंबानी ने अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में अपनी बीमारी के बारे में बताया था. TOI को दिए गए एक इंटरव्यू में अनंत की मां नीता अंबानी ने अनंत की बीमारी का खुलासा करते हुए जानकारी थी कि वह अस्थमा से पीड़ित हैं, जिस कारण उनका वजन दोबारा से बढ़ गया है. साल 2016 में अनंत ने 108 किलो वजन कम किया था, लेकिन अस्थमा के कारण स्टेरॉयड लेने के कारण उनका वजन दोबारा से बढ़ गया था.

तीनों भाई-बहन में बेशुमार प्यार

हाल ही दिए गए इंटरव्यू में अनंत अंबानी ने अपने भाई आकाश अंबानी और बहन ईशा अंबानी के बारे में भी बात की थी. उन्होंने कहा कि तीनों भाई-बहन में बेशुमार प्यार है और हम एक दूसरे पर अटूट भरोसा करते हैं. हमारे बीच कोई भी प्रतिस्पर्धा नहीं है. अनंत ने अपने भाई आकाश को राम और बहन ईशा को मां दर्जा दिया है. अनंत अंबानी ने इस इंटरव्यू में कहा कि उन्हें सनातनी होने पर गर्व महसूस होता है.  

जल्द करने वाले हैं शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हाल ही में दोनों का ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में हुआ था जिसमें बॉलीवुड के अलावा विदेशों और हॉलीवुड के भी सितारे शामिल हुए थे. इस प्री-वेडिंग फंक्शन में दुनियाभर के कई अरबपति कारोबारी भी शामिल हुए थे. दोनों 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

अनंत अंबानी को जानवरों से है बेहद प्यार

बिजनेस वर्ल्ड के अलावा अनंत अंबानी को जानवरों से भी बहुत ज्यादा प्यार है. वह जानवरों की सेवा के लिए बहुत से काम करते रहते हैं. एक इंटरव्यू में अनंत अंबानी ने कहा था कि उनकी मां ने शुरू से ही उन्हें जानवरों से प्यार करना सिखाया है. उन्हें जानवरों के साथ समय बिताना बहुत पसंद है.

अनंत अंबानी की कितनी है नेट वर्थ

मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत राजा की तरह जिंदगी जीते हैं. DNA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत अंबानी की कुल संपत्ति 3,44,000 करोड़ रुपये है. हाल ही अनंत को दुबई के एक मॉल में अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ स्पॉट किया गया था. यह पावर कपल लग्जरी कार रोल्स-रॉयस में शॉपिंग करने पहुंचा था. उनके काफिले में 20 कारें शामिल थी.

ये भी पढ़ें-

Nepal Tour: IRCTC लाया है नेपाल टूर पैकेज, सस्ते में मिल रहा इन मंदिरों के दर्शन का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget