एक्सप्लोरर

Amul के क्रिएटिव ने फिर खींचा सबका ध्यान, उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू मिशन की सफलता को ऐसे किया बयां

Amul Creative on Tunnel Rescue: हाल ही में भारत की सबसे बड़ी घटना उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू मिशन को लेकर अमूल का नया क्रिएटिव सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. आप भी जानें इसमें क्या है खास.

Amul Creative Take on Tunnel Rescue Mission: पॉपुलर डेयरी और एफएमसीजी ब्रांड अमूल के प्रोडक्ट्स तो लोकप्रिय हैं ही, इसके क्रिएटिव टॉपिकल भी हमेशा से लोगों को आकर्षित करते रहते हैं. देश-दुनिया की कोई भी बड़ी घटना हो, अमूल की नजर इस पर रहती है और वो अक्सर इन पर अपने क्रिएटिव एड के जरिए एक नया नजरिया सामने लाती है. 

उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू मिशन पर अमूल का ताजा टॉपिकल

अमूल के क्रिएटिव पर नज़र डालें तो पता चलता है कि हमेशा की तरह अमूल की क्रिएटिव एडवर्टाइजिंग टीम ने देश के सबसे चर्चित मसले को चुनकर उस पर अपनी रचनात्मकता से सुंदर अभिव्यक्ति दिखाई है. अमूल ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 17 दिनों से टनल में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित वापस लौटने और देश के सबसे बड़े रेस्क्यू मिशन में से एक के सफल होने को अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट किया है.

देखिए अमूल का टनल रेस्क्यू मिशन पर बनाया गया क्रिएटिव टॉपिकल

अमूल के इस टॉपिकल में एक टनल मजदूर को दिखाया है और एक रेस्क्यू माइनर को साथ खड़े दिखाया है. इस फोटो पर कैप्शन लिखा है 'मेजर रेस्क्यू, माइनर मिरेकल'... इसी के साथ कोने में अमूल का लोगो दिया गया है जबकि दूसरे कोने में एक और टेक्स्ट लिखा है- 'अमूल खाओ दिन या रात'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पॉपुलर हो रहा अमूल का क्रिएटिव

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर अमूल के आधिकारिक हैंडल से इसे लेकर पोस्ट किया गया है जिसे अभी तक कुल 27.4 हजार व्यू मिल चुके हैं. ये अमूल टॉपिकल तेजी से चर्चा का विषय बन रहा है और एक्स के साथ-साथ इसके इंस्टाग्राम पोस्ट को भी लोग हाथोंहाथ ले रहे हैं. इंस्टाग्राम पर सेम इसी पोस्ट को अभी तक 5486 लाइक्स मिल चुके हैं.

क्या है उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू मिशन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चारधाम मार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का हिस्सा 12 नवंबर 2023 को ढह गया था. इससे 41 मजदूर इसके अंदर फंस गए थे. 17 दिनों तक रात-दिन चले रेक्यू ऑपरेशन के तहत मशीन से ड्रिलिंग की गई. ऑपरेशन के लास्ट फेज में अंदर फंसे श्रमिकों तक पहुंचने के लिए 'रैट होल माइनिंग' टेक्नीक से ड्रिलिंग हुई. टनल के ब्लॉक हिस्से में बचे मलबे में खुदाई कर रास्ता बनाने के लिए 12 'रैट होल माइनिंग' एक्सपर्ट्स को लगाया गया था. आखिरकार 28 नवंबर 2023 को रैट माइनर्स की फाइनल मदद से इन फंसे हुए 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

ये भी पढ़ें

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें 

फोर्ब्स एशिया की 'हीरोज ऑफ फिलैंथ्रॉपी' लिस्ट में नंदन नीलेकणि, निखिल कामथ के साथ इस दानवीर का भी नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार
बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार
यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?
यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?
जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए
जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए
55 लाख की संपत्ति, जीरो कर्ज, फिर से शादी रचाने वाले उमर अब्दुल्ला की नेटवर्थ कितनी?
55 लाख की संपत्ति, जीरो कर्ज, फिर से शादी रचाने वाले उमर अब्दुल्ला की नेटवर्थ कितनी?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
मॉक पार्लियामेंट: जिस कुर्सी पर बैठीं थी मीरा कुमार, वो किसकी थी? पवन खेड़ा ने बताई सच्चाई
मॉक पार्लियामेंट: जिस कुर्सी पर बैठीं थी मीरा कुमार, वो किसकी थी? पवन खेड़ा ने बताई सच्चाई
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget