एक्सप्लोरर

IDBI Bank Special FD Scheme: अमृत महोत्सव पर आईडीबीआई बैंक ने भी लॉन्च किया स्पेशल एफडी स्कीम, जानें डिटेल्स

Special FD Scheme: कई बैंक खास टर्म डिपॉजिट स्कीम लेकर आये हैं. IDBI Bank से लेकर एसबीआई से लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा और निजी क्षेत्र की एक्सिस बैंक ने एफडी स्कीम को लॉन्च किया है जो लिमिटेड समय के लिए है.

IDBI Bank Special Fixed Deposit Scheme: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अब आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने भी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को लॉन्च किया है. आईडीबीआई बैंक ने सीमित अवधि के लिए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को लॉन्च किया है जिसका नाम है अमृत महोत्व एफडी ( Amrit Mahotsav FD) जो कि 500 दिनों के अवधि के लिए है. बैंक ने 1100 दिनों वाले अपने स्पेशल एफडी स्कीम को बंद कर 500 दिनों वाले स्पेशल एफडी स्कीम को लॉन्च किया है.  ये फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम थोड़े समय के लिए खुला है जिसपर डिपॉजिटर्स को ज्यादा रिटर्न मिलेगा. 

जानें कितना मिलेगा ब्याज  
आईडीबीआई बैंक  ने ट्वीट कर इस डिपॉजिट स्कीम की जानकारी दी है. जिसमें ग्राहकों से आईडीबीआई बैंक के अमृत महोत्सव रिटेल टर्म डिपॉजिट स्कीम का लाभ उठाने की अपील की गई है. 500 दिनों के अवधि वाले इस डिपॉजिट स्कीम में निवेश पर 6.70 फीसदी ब्याज मिलेगा और डिपॉजिटर्स 30 सितंबर 2022 इस एफडी में निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में मैच्योरिटी अवधि से पहले एफडी तोड़ने पर आम लोगों को 6.10 फीसदी, मैच्योरिटी अवधि के बाद 6.20 फीसदी ब्याज मिलेगा. वहीं सीनियर सीटिजन को मैच्योरिटी अवधि  से पहले एफडी तोड़ने पर 6.20 फीसदी और मैच्योरिटी अवधि के बाद एफडी से पैसे निकालने पर 6.70 फीसदी ब्याज मिलेगा. 

भारत की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं. इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इस अवसर कई बैंक खास टर्म डिपॉजिट स्कीम लेकर आये हैं. एसबीआई से लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा और निजी क्षेत्र की एक्सिस बैंक ने खास एफडी स्कीम को लॉन्च किया है. सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने इस मौके पर खास टर्म डिपॉजिट स्कीम को लॉन्च किया है जिसका नाम है उत्सव फिक्स्ड डिपॉडिट स्कीम (SBI Utsav Fixed Deposit Scheme). एसबीआई के उत्सव डिपॉजिट स्कीम में निवेशकों को 1000 दिनों के एफडी पर 6.10 फीसदी ब्याज मिलेगा. वहीं सीनियर सिटीजन्स को 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा. एसबीआई उत्सव डिपॉजिट स्कीम 15 अगस्त 2022 से लेकर अगले 75 दिनों तक खुला रहेगा. 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए तिरंगा डिपॉजिट्स (Baroda Tiranga Deposits) स्कीम को लॉन्च किया है. बैंक ऑफ बड़ौदा तिरंगा डिपॉजिट्स स्कीम के तहत 444 दिन की एफडी पर 5.75%  ब्याज दे रहा है. 555 दिन की एफडी पर आपको 6.00% ब्याज मिलेगा. वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% का ज्यादा ब्याज मिलता है. सीनियर सिटीजन को 444 दिन की एफडी स्कीम पर 6.25% और 555 दिन की एफडी पर 6.50%  का ब्याज मिल रहा है. एक्सिस बैंक भी इस शुभ अवसर पर स्पेशल एफडी स्कीम लेकर आया है. एक्सिस बैंक के इस स्कीम में 75 हफ्ते यानि एक साल पांच महीने और 7 दिन के एफडी पर 6.05 फीसदी ब्याज मिलेगा. वहीं सीनियर सिटीजन को 75 हफ्ते के लिए एफडी पर 6.80 फीसदी ब्याज मिलेगा. ये ऑफर 11 अगस्त से 25  अगस्त तक के लिए खुला हुआ है. 

ये भी पढ़ें

Adani Group Latest News: जानें किस रिपोर्ट के सामने आने के बाद भरभरा कर गिरे गौतम अडानी के कंपनियों के शेयर्स?

Bank Privatisation Latest News: जानिए बैंकों के निजीकरण को लेकर क्या बोले आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget