एक्सप्लोरर

Amrit Bharat: जानिए क्या है अमृत भारत स्टेशन स्कीम जो बदल देगी रेलवे को, अब तक कितने रेलवे स्टेशन पर हुआ काम 

Amrit Bharat Scheme: वंदे भारत जैसी ट्रेनों ने रेल यात्रियों का सफर सुहाना कर दिया है. अब जल्द ही उन्हें रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. रेलवे इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है.

Amrit Bharat Station Scheme: रेलवे देश की धड़कन है. रोजाना लाखों लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने में इसका अहम रोल होता है. हालांकि, देश में बढ़ रहे शहरीकरण, मिडिल क्लास की डिमांड और पर्यटन के प्रति बढ़ते रुझान ने रेलवे को भी बदलाव की दौड़ में शामिल कर दिया है. वंदे भारत जैसी ट्रेनों ने रेल यात्रियों का एहसास बदल कर रख दिया है. इन शानदार ट्रेनों के साथ ही अब स्टेशनों को भी वर्ल्ड क्लास बनाने पर जोर दिया जा रहा है. ऐसी ही एक योजना है अमृत भारत स्टेशन स्कीम इस योजना के तहत स्टेशनों को बदलने की प्रक्रिया जारी है. आइए एक नजर इस स्कीम की प्रगति पर डाल लेते हैं. 

क्या है अमृत भारत स्टेशन स्कीम 

अमृत भारत स्टेशन स्कीम को फरवरी, 2023 में लांच किया गया था. इसके अंतर्गत 1309 स्टेशनों को रीडेवलप किया जाना है. इसमें स्टेशनों को आधुनिक बनाना, यात्री सुविधाओं का विस्तार, यात्रियों का मैनेजमेंट और बेहतर साइन सिस्टम बनाया जाना है. 

508 स्टेशनों पर काम शुरू 

इस योजना के अंतर्गत नवंबर, 2023 तक 508 स्टेशनों पर विकास कार्य शुरू हो चुका है. इस काम को चरणों में पूरा किया जाएगा. स्टेशनों के विकास पर फिलहाल 24,470 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. काम पूरा होने पर ये स्टेशन मॉडल के रूप में विकसित हो जाएंगे. यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनका सफर आरामदायक हो जाएगा. रेलवे स्टेशन किसी भी शहर का चेहरा माने जाते हैं. साथ ही इन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में भी देखा जाता है. 

क्या बदलाव होने हैं स्टेशनों पर 

इस योजना के तहत यात्रियों को साफ और हायजेनिक वेटिंग एरिया, रेस्टरूम बनाए जाने हैं साथ ही खाने-पीने के अच्छे स्टॉल भी लगाए जाने हैं. यात्रियों और गाड़ियों के आने और जाने के लिए अलग-अलग पॉइंट बनाए जाएंगे. रोड चौड़ी होंगी और पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. रेलवे स्टेशनों को बस, टैक्सी और ऑटो रिक्शा स्टैंड से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा यात्रियों के निर्देश स्पष्ट और कई भाषाओं में लिखे जाएंगे. प्रकाश की व्यवस्था और उपकरणों के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों का इस्तेमाल किया जाएगा. रेन वाटर हार्वेस्टिंग और हरियाली के इंतजाम भी किए जाएंगे. इसके अलावा कई तरह की सुविधाएं भी स्टेशनों पर मिलेंगी.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली पहली एयरलाइन्स होगी इंडिगो, एमओयू हुआ साइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget