एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन ने 83 करोड़ में बेचा अपना डुप्लेक्स, इसी अपार्टमेंट में रेंट पर रह चुकी हैं कृति सेनन

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने ओशिवारा में अपने एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट को 83 करोड़ रुपये में बेचा, जिसे उन्होंने 2021 में 31 करोड़ रुपये में खरीदा था.

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने मुंबई के ओशिवारा में अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेच दिया. इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट https://igrmaharashtra.gov.in पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के  Square Yards के रिव्यू में इसका खुलासा हुआ.

इस डुप्लेक्स के साथ है एक खूबसूरत छत भी 

पश्चिमी मुंबई में बसा ओशिवारा इलाका कई बड़ी सड़कों और मेट्रो लाइन से कनेक्टेड है. अमिताभ बच्चन का यह अपार्टमेंट द अटलांटिस में है, जिसे क्रिस्टल ग्रुप ने बनाया है. 1.55 एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी में 4, 5 और 6 BHK अपार्टमेंट हैं. स्क्वायर यार्ड्स के रिव्यू किए गए IGR रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक,  5,704 स्क्वॉयर फीट के इस प्रीमियम डुप्लेक्स का कार्पेट एरिया 5,185.62 स्क्वॉयर फीट है. इस प्रॉपर्टी के साथ अटैच्ड एक 4,800 स्क्वॉयर फीट की छत भी है और साथ ही 6 मेकेनाइज्ड कार पार्किंग भी है. इसकी स्टाम्प ड्यूटी 4.98 करोड़ रुपये और रजिस्ट्रेशन चार्ज 30,000 रुपये है. 

कृति सेनन रह चुकी हैं अमिताभ की किराएदार

स्क्वायर यार्ड्स ने IGR रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स का रिव्यू किया, तो पता चला कि अमिताभ बच्चन ने अप्रैल 2021 में इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट 31 करोड़ रुपये में खरीदा था और अभी इसे 83 करोड़ में बेचा है, जो इसकी कीमत में 168 परसेंट की बढ़त को दर्शाता है. स्क्वायर यार्ड्स के रिव्यू के मुताबिक, इसी अपार्टमेंट में कृति सेनन भी नवंबर 2021 में रह चुकी हैं. इसके लिए वह मंथली 10 लाख रुपये का रेंट भरती थीं, जबकि इसके लिए 60 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर रखा था.

बिग बी के नाम कई और प्रॉपर्टी भी 

FloorTap.com के मुताबिक,  जून 2024 में अमिताभ बच्चन ने 8,429 स्क्वॉयर फीट के कारपेट एरिया में फैली तीन और कमर्शियल प्रॉपर्टी करीब 60 करोड़ रुपये में खरीदी. इसके अलावा,  साल 2023 में द अटलांटिस में ही 8,396 स्क्वॉयर फीट के कारपेट एरिया में फैले चार और यूनिट भी उनके नाम पर हैं, जिनकी कीमत करीब 29 करोड़ रुपये है. 

ये भी पढ़ें:

Credit Card Reward: क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग पर मिलेगा भर-भरकर रिवॉर्ड, बस इन बातों का रखें ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget