एक्सप्लोरर

अमित शाह ने IGI Airport पर शुरू की फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सर्विस, जानिए क्या होगा लाभ

IGI Airport: आईजीआई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन को तेज करने के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम का उद्घाटन किया गया है. इसका लाभ भारतीय नागरिक और ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया उठा सकते हैं.

IGI Airport: गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर इमिग्रेशन को तेज करने के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (Fast Track Immigration Trusted Traveller Programme) की शुरुआत की है. इससे यात्रियों का ट्रैवल एक्सपीरियंस तेज, आसान और सुरक्षित हो जाएगा. 

क्या है एफटीआई टीटीपी और कैसे करती है काम 

एफटीआई-टीटीपी केंद्र सरकार की एक पहल है. इसका उद्देश्य भारतीय नागरिकों और ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों को सुविधा उपलब्ध कराना है. इस सिस्टम से यात्रा सुविधा और दक्षता में इजाफा होगा. इसका लाभ लेने के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी के साथ अपने बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और चेहरे की इमेज) जमा करने होंगे. वेरिफिकेशन के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा किया जाएगा. साथ ही इस पर नॉन रिफंडेबल प्रोसेसिंग चार्ज भी जमा करना पड़ेगा.

5 साल के लिए किया जा सकेगा रजिस्ट्रेशन

मोबाइल ओटीपी और ईमेल वेरिफिकेशन के बाद आवेदक का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. गलत जानकारी देने या कोई महत्वपूर्ण तथ्य छिपाने पर एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाएगी. इसके साथ ही उन आवेदकों को एफटीआई-टीटीपी के लिए रजिस्टर नहीं किया जाएगा, जिनके बायोमेट्रिक्स किसी भी वजह से नहीं लिए जा सकेंगे. यह रजिस्ट्रेशन 5 साल या पासपोर्ट की वैलिडिटी, जो भी पहले हो, तक वैध होगा. बायोमेट्रिक देने के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने के लिए आपको एक मैसेज भेजा जाएगा. यह काम किसी एयरपोर्ट या नजदीकी एफआरआरओ ऑफिस में किया जा सकता है. आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बायोमेट्रिक्स अनिवार्य हैं. इस सुविधा का लाभ उठाते समय आपका पासपोर्ट कम से कम छह महीने के लिए वैलिड होना चाहिए. साथ ही आपको अपना अड्रेस भी बताना होगा.

भारतीय नागरिक को 2000 रुपये और ओसीआई को 100 डॉलर देने होंगे

फटीआई-टीटीपी का लाभ लेने के लिए भारतीय नागरिक को 2000 रुपये, नाबालिग भारतीय नागरिक को 1000 रुपये और ओसीआई कार्डहोल्डर को 100 डॉलर फीस देनी होगी. साथ ही एक पासपोर्ट साइज फोटो और पासपोर्ट का पहला एवं आखिरी पन्ना भी अपलोड करना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें 

Nirmala Sitharaman: निर्मला सीतारमण ने बजट पर की चर्चा, कई सीएम और वित्त मंत्री ने की स्पेशल डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget