एक्सप्लोरर

अमेरिका ने उड़ाई ग्लोबल ट्रेड के नियमों की धज्जियां, शुरू हुई 10 परसेंट बेसलाइन टैरिफ की वसूली

US Baseline Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए गए 10 परसेंट बेसलाइन टैरिफ की वसूली 5 अप्रैल यानी कि शनिवार आधी रात से शुरू हो गई.

US Baseline Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सभी देशों पर 10 परसेंट का बेसलाइन टैरिफ लगाया है, जो शनिवार आधी रात से लागू हो गया. इसके चलते अमेरिकी कस्टम अधिकारियों ने 5 अप्रैल से इसकी वसूली शुरू कर दी. इसी के साथ भारत, चीन, वियतनाम जैसे 57 देशों पर इससे भी ज्यादा टैरिफ लगाया गया है, जो 9 अप्रैल से लागू हो जाएगा. 

10 परसेंट बेसलाइन टैरिफ की वसूली शुरू

ट्रंप का 10 परसेंट बेसलाइन टैरिफ अमेरिकी बंदरगाहों, एयरपोर्ट्स और कस्टम वेयरहाउसों पर कल सुबह 12 बजे ईटी (भारतीय समयानुसार सुबह 09:31) से लागू हो गया. इसके साथ ही ट्रंप ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद आपसी सहमति से तय हुए टैरिफ रेट्स के सिस्टम को पूरी तरह से नकार दिया.

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, होगन लवेल्स में ट्रेड लॉयर और ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस की पूर्व व्यापार सलाहकार केली एन शॉ ने कहा, यह हमारे अब तक के जीवनकाल में हुआ सबसे बड़ा ट्रेड एक्शन है. 

टैरिफ में बदलाव लाने की भी उम्मीद

शॉ ने गुरुवार को ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन के एक इवेंट में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वक्त के साथ टैरिफ में भी बदलाव आएगा क्योंकि कई देश टैरिफ दरों को कम करने के लिए अमेरिका संग बातचीत करने की तैयारी में है. उन्होंने कहा, यह धरती पर हर देश के साथ व्यापार करने के हमारे तरीके में एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव है.

ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ ने मचाई हलचल

ट्रंप ने बुधवार 2 अप्रैल को जैसे ही रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया वैसे ही दुनियाभर के शेयर मार्केट्स में हलचल मच गई. नतीजतन शुक्रवार को S&P 500 की कंपनियों का टोटल मार्केट वैल्यूएशन 5 ट्रिलियन डॉलर तक घट गया, जो कि दो दिनों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है. इधर, क्रूड ऑयल और दूसरे कमोडिटीज की कीमतों में भी गिरावट आई. निवेशक भी सुरक्षित निवेश के लिए गोल्ड और बॉन्ड्स की तरफ  भागते नजर आए. 

बेसलाइन टैरिफ का सबसे पहले इन पर असर

बता दें कि ट्रंप के बेसलाइन टैरिफ की गाज सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, ब्राजील, कोलंबिया, अर्जेंटीना और सऊदी अरब जैसों देशों पर पड़ेगा. पिछले साल अमेरिका के साथ इनका व्यापार घाटा बहुत ज्यादा था. व्हाइट हाउस के अधिकारियों का कहना है कि अगर टैरिफ पॉलिसी निष्पक्ष होती तो अमेरिका के साथ कई दूसरे देशों को भी घाटा होता. 

ये भी पढ़ें:

ट्रंप के टैरिफ का था खौफ, एप्पल ने चीन और भारत से भर-भरकर अमेरिका भेजे अपने सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold News: विदेशों से अपना सोना क्यों वापस ला रहा भारत, RBI के कदम से वित्तीय बाजारों में हलचल
Gold News: विदेशों से अपना सोना क्यों वापस ला रहा भारत, RBI के कदम से वित्तीय बाजारों में हलचल
नीरव मोदी-विजय माल्या समेत 21 भगोड़े अपराधी घोषित, 2178 करोड़ की संपत्ति भी जब्त, ED का बड़ा प्रहार
नीरव मोदी-विजय माल्या समेत 21 भगोड़े अपराधी घोषित, 2178 करोड़ की संपत्ति भी जब्त, ED का बड़ा प्रहार
इस एयरलाइन कंपनी ने रद्द की सभी फ्लाइट्स, बंद होने की कगार पर पहुंची, जानें अपनी बुकिंग-रिफंड का हाल
इस एयरलाइन कंपनी ने रद्द की सभी फ्लाइट्स, बंद होने की कगार पर पहुंची, जानें अपनी बुकिंग-रिफंड का हाल
Gold-Silver Price: 24K और 22K गोल्ड की कीमतों में बदलाव, चांदी के रेट्स में उछाल, जानें अपने शहर में रेट
Gold-Silver Price: 24K और 22K गोल्ड की कीमतों में बदलाव, चांदी के रेट्स में उछाल, जानें अपने शहर में रेट

वीडियोज

Bollywood: मई का बॉक्स ऑफिस संग्राम... कौन बनेगा थिएटर्स की जान | Mysaa | Vrushakarma
Sapne Vs Everyone 2: Ambrish Verma का कमाल, एक दमदार और जरूर देखने वाली सीरीज
TMC Supreme Court Hearing:Mamata Banerjee को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका!मतगणना विवाद पर याचिका खारिज
Bengal Re-Election 2026: Suvendu Vs Mamta! SC में ममता की बड़ी जंग! 'Counting' पर बड़ा फैसला!
West Bengal Repolling: Diamond Harbour और Magrahat में फिर से मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की ट्रंप को सख्त चेतावनी
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की चेतावनी
'जल्द ही फांसी...,' पुणे रेप और हत्या मामले में लोगों के आक्रोश के बीच बोले CM देवेंद्र फडणवीस
'जल्द ही फांसी...,' पुणे रेप और हत्या मामले में लोगों के आक्रोश के बीच बोले CM देवेंद्र फडणवीस
Kara Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'कारा' की धीमी रफ्तार, 2 दिन में कमाए 13 करोड़, सेफ जोन के लिए और कितनी जरूरत?
बॉक्स ऑफिस पर 'कारा' की धीमी रफ्तार, 2 दिन में कमाए 13 करोड़, सेफ जोन के लिए और कितनी जरूरत?
समीर रिजवी पर लगे लव जिहाद के आरोप, हिंदू गर्लफ्रेंड से पढ़वाते हैं कुरान की आयतें? जानें वायरल दावों का सच
समीर रिजवी पर लगे लव जिहाद के आरोप, हिंदू गर्लफ्रेंड से पढ़वाते हैं कुरान की आयतें? जानें सच
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
ईरान की आर्थिक घेराबंदी, अमेरिका की वजह से करोड़ों का नुकसान! ठप पड़ा तेल निर्यात
ईरान की आर्थिक घेराबंदी, अमेरिका की वजह से करोड़ों का नुकसान! ठप पड़ा तेल निर्यात
Can Diabetics Eat Watermelon: क्या शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट‌?
क्या शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट‌?
वरमाला के बीच तूफान की एंट्री, रस्म के बीच उड़ गया स्टेज, दुल्हन ने यूं बचाई दूल्हे की जान, वीडियो वायरल
वरमाला के बीच तूफान की एंट्री, रस्म के बीच उड़ गया स्टेज, दुल्हन ने यूं बचाई दूल्हे की जान, वीडियो वायरल
Embed widget