एक्सप्लोरर

SVB Collapse: अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- सिलिकॉन वैली बैंक के डिपॉजिटर्स का पैसा सुरक्षित, जब चाहें त​ब निकाल लें! 

Silicon Valley Bank Crisis: अमेरिका बैंक संकट को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि एसवीबी में जमा टैक्सपेयर्स और अन्य लोगों का पैसा सु​रक्षित है. जरूरत पड़ने पर इसे निकाल सकते हैं.

Silicon Valley Bank Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (America President Joe Biden) ने देश के लोगों और कारोबारियों को भरोसा दिलाया है कि सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) के बंद होने से टैक्सपेयर्स और अन्य डिपॉजिटर्स के जमा पैसों का कोई खतरा नहीं है और आने वाले समय में भी इसपर कोई संकट नहीं होगा. उन्होंने कहा कि वे भरोसा रखें कि उनका जमा पैसा जरूरत पड़ने पर मिल जाएगा. 

अमेरिकी रा​ष्ट्रपति ने कहा कि रविवार देर रात एक बयान में कहा कि वह सोमवार को इसकी भी जानकारी देंगे कि अमेरिका आर्थिक सुधारों की रक्षा के लिए कैसे एक फ्लैक्सिबल बैंकिंग सिस्टम (Flexible Banking System) को बनाए रखेगा. इसके लिए चर्चा करके प्लान तैयार किया गया है. 

बाइडन SVB के समाधान पर क्या बोले 

जो बाइडन ने कहा कि उनके निर्देश पर वित्त विभाग के सचिव और राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक ने SVB और सिग्नेचर बैंक में समस्याओं के समाधान के लिए बैंकिंग नियामकों के साथ पूरी लगन से काम किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे खुशी है कि वे इस समस्या के एक तुरंत समाधान पर पहुंचे है, जो अमेरिकी वर्करों और छोटे व्यवसायों (Small Businessmen) की रक्षा करता है और वित्तीय को सुरक्षा देता है. 

अमेरिकी लोगों को होना चाहिए विश्वास 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इसका समाधान यह भी सुनिश्चित करता है कि करदाताओं की धनराशि को जोखिम में न डाला जाए. अमेरिकी लोगों और कारोबारियों को यह विश्वास करना चाहिए कि जब उन्हें उनकी जमा पूंजी की आवश्यकता होगी तो वे उसका इस्तेमाल कर सकेंगे.

अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक 

कैलिफोर्निया स्थित सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका में 16वां सबसे बड़ा बैंक है, जिसे शुक्रवार को कैलिफोर्निया के फाइनेंसियल प्रोटेक्शन और इनोवेशन डिपॉर्टमें की ओर से बंद कर दिया गया था. इसके बाद में फेडेरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कार्पोरेशन को इसका रिसीवर बनाया गया है. एफडीआईसी किसी भी अमाउंट को प्राप्त करने और बैंक के कई काम को मैनेज करेगा. 

ये भी पढ़ें

Digital Rupee: देश में खूब हो रहा डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल, अबतक चलन में आए 130 करोड़ के ई-रूपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget