एक्सप्लोरर

अमेजन ने की टिकटॉक की कॉपी, तो अब कंपनी ने बना दिया नया शॉपिंग ऐप, जानें मामला

अमेजन ने 'Amazon Inspire' के नाम से एक फीचर लॉन्च किया, जो टिकटॉक की तरह ही एक शॉर्ट वीडियो फीड है. अब टिकटॉक ने भी अमेजन के ई-कॉमर्स सेगमेंट की तर्ज पर एक शॉपिंग ऐप लॉन्च किया है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अमेज़न ने टिकटॉक से प्रेरित होकर 'इंस्पायर' लॉन्च किया.
  • वीडियो शॉपिंग सुविधा 'अमेज़न इंस्पायर' 2025 में बंद हुआ.
  • टिकटॉक ने अमेज़न को टक्कर देने 'शॉप' मंच बनाया.
  • टिकटॉक शॉप ने वेयरहाउस, डिलीवरी चेन भी स्थापित किए.

अमेजन और टिकटॉक इन दोनों टेक कंपनियों के बीच ठन गई है. इसे टेक जगत में 'द ग्रेट ई-कॉमर्स और सोशल कॉपीकैप वॉर' कहा जा रहा है, जहां दोनों ही कंपनियां एक-दूसरे के कोर बिजनेस पर कब्जा जमाना चाह रही हैं. इसकी शुरुआत अमेजन ने की. कंपनी ने अपने उत्पादों के प्रचार के लिए टिकटॉक के शॉर्ट-वीडियो फॉर्मेट का इस्तेमाल किया. अमेजन ने देखा कि आज की युवा पीढ़ी सामान खरीदने के लिए प्रोडक्ट को पारंपरिक तरीके से सर्च करने के बजाय वीडियोज का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं. ऐसे में कंपनी ने 'Amazon Inspire' के नाम से एक फीचर लॉन्च किया. 

'Amazon Inspire' को कंपनी ने लॉन्च ही इसलिए किया था ताकि यूजर्स ऐप के अंदर ही वीडियो देखते हुए सामान खरीद सके. यह एक तरह से टिकटॉक रील्स की तरह ही काम करता था, जिसमें यूजर्स स्वाइप करते हुए एक के बाद एक वर्टिकल शॉर्ट-वीडियो और फोटोज देख सकते थे. हालांकि, जब कंपनी को इस खास फीचर से कुछ सफलता नहीं मिली, तो 18 फरवरी 2025 को आधिकारिक रूप से 'Amazon Inspire' फीचर को बंद कर दिया गया. यह फीचर अमेजन के मोबाइल शॉपिंग ऐप के भीतर था. 

अब टिकटॉक ने लिया बदला

टिकटॉक ने 'TikTok Shop' के नाम से एक अलग शॉपिंग प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है, जो अमेजन के मुख्य ई-कॉमर्स बिजनेस को टक्कर देगा. बाइटडांस (ByteDance) के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने चुपचाप सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस में इसे लॉन्च भी कर दिया है. यह ऐप एप्पल के iOS और गूगल के एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

ऐप के भीतर अमेजन की तरह सर्च बार, कार्ट, और कैटलॉग है जहाँ आप सीधे जाकर सामान सर्च करके खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, अमेजन की तरह ही टिकटॉक ने अब अपने वेयरहाउस भी बनाए हैं. कंपनी ने पैकेजिंग और डिलीवरी चेन भी तैयार की है ताकि सेलर्स का सामान सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया जा सके.

ये भी पढ़ें:

CM योगी का बंपर दीवाली गिफ्ट, 30 दिन के बोनस को मंजूरी; जानें कितने आएंगे खाते में? 

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. फाइनेंस के क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ है. अरिजीता पहले भी कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

वीडियोकॉन प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, सिर पर है 12668 करोड़ का कर्ज
वीडियोकॉन प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, सिर पर है 12668 करोड़ का कर्ज
धनतेरस पर सोना कैसे लें, ज्वेलरी-सिक्का या ETF, कहां करें निवेश?
धनतेरस पर सोना कैसे लें, ज्वेलरी-सिक्का या ETF, कहां करें निवेश?
धनतेरस के दिन सोना 1.48 लाख के पार, चांदी भी महंगी, पिछले साल से कितना बढ़ गया भाव?
धनतेरस के दिन सोना 1.48 लाख के पार, चांदी भी महंगी, पिछले साल से कितना बढ़ गया भाव?
अमेरिका से लेकर जापान-कोरिया में हाहाकार! रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले हिला मार्केट
अमेरिका से लेकर जापान-कोरिया में हाहाकार! रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले हिला मार्केट
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
'भारत को ज्यादा...', अमेरिकी चुनाव रिजल्ट पर खुलकर बोले शशि थरूर
'भारत को ज्यादा...', अमेरिकी चुनाव रिजल्ट पर खुलकर बोले शशि थरूर
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
दिवाली से पहले योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आपदा राहत राशि में किया इजाफा
दिवाली से पहले योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आपदा राहत राशि में किया इजाफा
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
WhatsApp AI Image Expansion : WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
Embed widget