एक्सप्लोरर

Tech Layoffs: क्या गूगल और अमेजन में आगे भी जारी रहेगी छंटनी? जानिए कंपनी के CEO ने क्या दिया संकेत

Layoffs 2023: टेक सेक्टर में छंटनी का दौर खत्म होता नहीं नजर आ रहा है. अमेजन और गूगल के सीईओ ने आगे भी कंपनी में होने वाली छंटनी पर यह संकेत दिया है.

Layoffs 2023: विश्व भर में मंदी के कारण कई दिग्गज टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों की लगातार छंटनी कर रही हैं. इसमें मेटा, गूगल,माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, ट्विटर जैसी टेक कंपनियां शामिल हैं. हाल ही में अमेजन और गूगल के सीईओ ने कंपनी द्वारा की गई छंटनी पर अपनी सफाई पेश की है. इसके साथ ही इन कंपनियों के सीईओ ने कुछ ऐसी बात कह दी जिसके बाद यह कयास लगने लगे कि अमेजन और गूगल में अभी छंटनी का दौर खत्म नहीं हुआ है. आगे आने वाले वक्त में और इंप्लाइज को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

गूगल के सीईओ ने कही यह बात

हाल ही में गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई (Google CEO) ने वॉल स्ट्रीट जर्नल से बात करते हुए कहा है कि गूगल अपने कार्य और खर्च को लेकर बहुत फोकस है. हम अपने काम और बेस को अधिक कुशल करना चाहते हैं. इसके लिए हमने अपने कामकाज के सिस्टम को पुननिर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ कंपनी अपनी कमाई और खर्च को रीस्ट्रक्चर करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि हम इस तरह की प्लानिंग कर रहे हैं जिससे हमारा काम भी न रुके और हम बेहतर ढंग से सेविंग भी कर सकें.

छंटनी के सवाल पर क्या बोले पिचाई

छंटनी पर पूछे गए सवाल पर सुंदर पिचाई ने कहा कि कर्मचारियों की छंटनी का फैसला कंपनी के लिए कठिन पर जरूरी था. उन्होंने कहा कि गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) जैसी तकनीक पर ज्यादा से ज्यादा पैसे खर्च करना चाहता है. ऐसे में गूगल के कामकाज को 20 फीसदी तक अधिक कुशल बनाने की बात उन्होंने कही है. ऐसे में सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने आने वाले वक्त में कंपनी में और छंटनी का इशारा किया. गौरतलब है कि जनवरी में गूगल ने कुल 12,000 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया था.

अमेजन के सीईओ एंडी ने क्या कहा?

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंडी जेसी (Amazon CEO Andy Jassy) ने अपने शेयर होल्डरों को लिखे गए सालाना पत्र में कहा है कि कंपनी के लिए 27,000 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला मुश्किल था मगर आने वाले वक्त में इसका बेहतर असर कंपनी पर दिखने लगेगा. उन्होंने कहा कि कंपनी ने कई मुश्किल भरे वक्त को देखा है और इस बार भी वह आगे निकलेगी. छंटनी के मामले पर उन्होंने कहा कि कंपनी अपने खर्च को कम करने के लिए लगातार अपनी सभी टीमों के काम का मूल्यांकन करेगी और काम और रिजल्ट के हिसाब से ही आगे का फैसला लेगी. इस लेटर में एंडी जेसी ने यह भी कहा कि अमेजन अपनी जरूरत के हिसाब से आगे नई हायरिंग भी करेगा.

गूगल और अमेजन आगे भी कर सकता है छंटनी

भले ही सुंदर पिचाई और एंडी जेसी ने छंटनी के सवाल पर साफ-साफ कुछ नहीं कहा मगर यह इशारा दे दिया कि कंपनी आगे भी कर्मचारियों के काम का मूल्यांकन करती रहेगी. इसके साथ ही यह दोनों कंपनियां अपने खर्च में कटौती करके AI जैसी तकनीक पर ज्यादा से ज्यादा पैसे खर्च करने की कोशिश कर रहे हैं. ध्यान देने वाली बात ये है टेक सेक्टर फिलहाल अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. साल 2023 की शुरुआत से लेकर अब तक दुनिया भर की 500 से अधिक टेक कंपनियों ने लाखों की संख्या में इंप्लाइज की छंटनी की है.

ये भी पढ़ें-

Pakistan Inflation: वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान में रिकॉर्ड महंगाई का लगाया अनुमान, FY23 में इतनी बढ़ जाएगी मुद्रास्फीति दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI से लेकर जॉब ऑफर्स तक, भारत में हर 100 में से 12 लोग हुए स्कैम का शिकार- सर्वे
UPI से लेकर जॉब ऑफर्स तक, भारत में हर 100 में से 12 लोग हुए स्कैम का शिकार- सर्वे
अरबों डॉलर का भारतीय सैटेलाइट मार्केट, मस्क के Starlink पर क्यों छिड़ी है जंग?
अरबों डॉलर का भारतीय सैटेलाइट मार्केट, मस्क के Starlink पर क्यों छिड़ी है जंग?
दिल्ली में घरेलू 942 तो कमर्शियल 2810 रुपए, आज अपने शहर में आज LPG सिलेंडर का दाम
दिल्ली में घरेलू 942 तो कमर्शियल 2810 रुपए, आज अपने शहर में आज LPG सिलेंडर का दाम
GST Council Meeting LIVE: जीएसटी काउंसिल की महाबैठक आज, जानिए किन बड़े मुद्दों पर आएगा फैसला
LIVE: जीएसटी काउंसिल की महाबैठक आज, जानिए किन बड़े मुद्दों पर आएगा फैसला

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
Bihar Lok Bhawan March Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग से कूदे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग से कूदे
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
Embed widget