एक्सप्लोरर

Amazon पर अवैध रूप से दो कर्मचारियों को निकालने का आरोप, कर्मचारियों ने दर्ज कराई शिकायत

अमेजन ने अपने दो कर्मचारियों को अवैध रूप से नौकरी से निकाल दिया है जिसके बाद कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.

अमेजन ऑनलाइन कंपनी में लाखों कर्मचारी काम करते हैं लेकिन कंपनी पर आरोप है कि इसने अपने दो कर्मचारियों को बिना वजह के अवैध रूप से नौकरी से निकाल दिया है. जानकारी के मुताबिक ये वो कर्मचारियों में से एक हैं जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान पिछले साल कड़ी मेहनत से काम किया था. लेकिन ऑनलाइन रिटेलर ने पिछले साल एमिली कनिंघम और मरीन कोस्टा को नौकरी से निकाल दिया था. दरअसल इन दोनों कर्मचारियों ने कंपनी पर भेदभावपूर्ण तरीके से नीतियों को लागू करने और अस्पष्ट नियम रखने का आरोप लगाया था.

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में दायर शिकायत याचिका में इन दोनों कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी 'चिल एंड रेस्ट' का अधिकार कर्मचारियों को नहीं देती है. वहीं अब सोमवार को बोर्ड ने कहा कि अगर दोनों कर्मचारी मामले को खत्म नहीं करते हैं तो सिएटल में रहने वाले कंपनी के क्षेत्रीय निदेशक भी एक शिकायत याचिका जारी करेंगे.

दोनों पक्ष के बयान

एनडीटीवी में छपी खबर के मुताबिक कनिंघम और कोस्टा के मुताबिक लगभग एक साल पहले कोरोना महामारी के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा का कंपनी ने कोई ध्यान नहीं रखा था और कर्मचारियों को ज्यादा काम करना पड़ता था. वहीं अमेजन ने अपने बयान में कहा है कि दोनों कर्मचारी काम की परिस्थितियों की आलोचना करते हैं, लेकिन इनको इस वजह से नौकरी से नहीं निकाला गया है. बल्कि आंतरिक नीतियों का बार बार उल्लंघन करने की वजह से निकाला गया है.

अमेजन ने नहीं बताई असल वजह

अमेजन कंपनी ने अपने जारी बयान में आंतरिक नीतियों का हवाला दिया लेकिन ये स्पष्ट नहीं किया कि वो नीतियां कौन सी हैं. वहीं UFCW संघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मार्क पेरोन ने अपने बयान में कहा कि ये हैरान करने वाली बात है कि अमेजन अपने कर्मचारियों को सच बोलने के लिए चुप करा कर कानून तोड़ने की कोशिश कर रहा है.

इसे भी पढ़ेंः

बांगलादेश: दो जहाजों के बीच भयंकर टक्कर, हादसे में 26 लोगों की मौत

राष्ट्रपति पुतिन ने रूस की सत्ता में 2036 तक बने रहने के कानून पर किया दस्तखत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget