एक्सप्लोरर

Alibaba: चीन की इस बड़ी कंपनी ने Paytm में 13,600 करोड़ रुपये में बेची अपनी बाकी हिस्सेदारी, जानें क्या है कारण

Alibaba Paytm: ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी पूरी हिस्सेदारी को बेच दिया है. जानिए कितनी बची थी हिस्सेदारी..

Alibaba Paytm Investment Selling: ऑनलाइन पेमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले मोबाइल ऐप पेटीएम (Paytm) कंपनी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. चीन की कंपनी अलीबाबा (Alibaba) ने पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) में अपनी बची हुई सीधी हिस्सेदारी को बेच दिया है. अलीबाबा की तरफ से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है, जिसमें कहा गया है कि, पेटीएम में करीब 13 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा हुआ है. जानें क्या है पूरा मामला...

इतने करोड़ रुपये में बेची हिस्सेदारी 

अलीबाबा ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि, पेटीएम में अपनी शेष 3.16 प्रतिशत की प्रत्यक्ष हिस्सेदारी जो कि लगभग 13,600 करोड़ रुपये थी, को बेच दिया है. इस सौदे के साथ अलीबाबा ने कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी को बेच दिया है. 

पिछले साल भी बेची थी हिस्सेदारी 

इससे पहले भी दिसंबर 2022 तक, अलीबाबा की पेटीएम में 6.26 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी. उसने जनवरी में इसमें 3.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी. बाकी 3.16 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री का सौदा शुक्रवार (10 फरवरी) को हो गया है. अलीबाबा के अलावा, इसकी समूह कंपनी एंट फाइनेंशियल (Ant Financial) की पेटीएम में लगभग 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इस सौदे में पेटीएम और अलीबाबा को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला था.

इन कंपनियों में बेची हिस्सेदारी

चीनी कंपनी अलीबाबा ने जोमैटो (Zomato) और बिग बॉस्केट (BigBasket) में अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी. अलीबाबा पेटीएम के शुरुआती निवेशकों में शामिल है. इस डील के बाद अलीबाबा के भारत से बाहर जाने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है. 

पेटीएम के घाटे में आई कमी 

पिछले साल 2022 की दिसंबर तिमाही में पेटीएम ने शानदार प्रदर्शन किया. इसके चलते पेटीएम के घाटे में कमी आई, और उसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली. पेटीएम कंपनी ने अभी 3 फरवरी 2022 को अक्टूबर-दिसंबर 2022 के नतीजे जारी किए थे. इसके बाद से 9 फरवरी तक पेटीएम करीब 34 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ था. इससे पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 Communications के शेयरों में 9 फीसदी तक गिरावट देखने को मिली है.

ये भी पढ़ें- Adani को झटकाः मूडीज ने अडानी ग्रुप की 4 कंपनियों की रेटिंग बदली, स्टेबल से निगेटिव की, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget