एक्सप्लोरर

Airox Technologies IPO: मेडिकल डिवाइस बनाने वाली ये कंपनी IPO से जुटाएगी 750 करोड़, SEBI के पास दस्तावेज जमा

Airox Technologies के प्रमोटर संजय 525 करोड़ और आशिमा 225 करोड़ के इक्विटी शेयर बेचने जा रहे हैं. कंपनी का इस आईपीओ से 750 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा है.

Airox Technologies IPO 2022 India: देश में मेडिकल उपकरण (Medical Device) बनाने वाली कंपनी एयरॉक्स टेक्नोलॉजी (Airox Technologies) जल्द ही अपना आईपीओ लेकर आ रही है. इसके लिए कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास अपने ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए है. कंपनी इस आईपीओ के ज़रिए 750 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.

इस आईपीओ के तहत फ्रेश शेयर जारी नहीं किया जाएगा. यानि यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड होगा. ऑफर फॉर सेल के हिस्से के रूप में प्रमोटर संजय भारत कुमार जायसवाल और आशिमा संजय जायसवाल शेयरों की बिक्री करेंगे. 

750 करोड़ रु जुटाने का इरादा 
इसके तहत, प्रमोटर संजय 525 करोड़ रुपये और आशिमा 225 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बेचने जा रहे हैं. जेएम फाइनेंशियल और ICICI सिक्योरिटीज इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं. कंपनी का इस आईपीओ से 750 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा है.

Airox Technologies का काम 
ऑक्सीजन जनरेटर बनाने वाली कंपनी Airox Technologies के पास वित्तीय वर्ष 2022 तक ऑपरेशनल प्राइवेट हॉस्पिटल PSA मेडिकल ऑक्सीजन मार्केट के मामले में 50-55 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी है. कंपनी मार्च 2022 तक लगभग 872 स्थापित और ऑपरेशनल PSA ऑक्सीजन जनरेटर के साथ भारतीय अस्पतालों में ऑन-प्रिमाइसेस PSA (Pressure Swing Adsorption) ऑक्सीजन जनरेटर की सुविधा प्रदान करती है. 

क्या हैं PSA ऑक्सीजन जनरेटर 
आपको बता दे कि PSA ऑक्सीजन जनरेटर ऐसे इक्विपमेंट हैं जो हवा से नाइट्रोजन गैस को हटाते हैं और शुद्धता के साथ ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं. ये इक्विपमेंट अन्य ट्रेडिशनल मेडिकल ऑक्सीजन प्रोक्योरमेंट तरीकों की तुलना में कम लागत पर ऑक्सीजन की स्टेबल सप्लाई प्रदान करते हैं.

बढ़ेगी मेडिकल ऑक्सीजन की मांग
ड्राफ्ट पेपर्स का कहना हैं कि वित्त वर्ष 2020 से वित्त वर्ष 2027 तक मेडिकल ऑक्सीजन की मांग 7-8 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने की उम्मीद है. भारत में 80 प्रतिशत से अधिक अस्पताल सिलेंडर के माध्यम से मेडिकल ऑक्सीजन प्राप्त करते हैं. वित्त वर्ष 2027 तक मेडिकल ऑक्सीजन की आधी से अधिक मांग PSA माध्यम से पूरी होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें

Ford India Employees: Ford के हर कर्मचारी को कंपनी छोड़ने पर मिलेगी 5 साल से ज्यादा की सैलरी, ये है नया समझौता

IPO Market: कानपुर की लोहिया कॉर्प लेकर आ रही अपना IPO, जानिए आपके लिए इसमें क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरलाइंस ने सरकार को दी रूट कटौती की चेतावनी, टैक्स में राहत की मांग
एयरलाइंस ने सरकार को दी रूट कटौती की चेतावनी, टैक्स में राहत की मांग
7 दिन में 4.5 लाख की कमाई, दिल्ली में मेकअप आर्टिस्ट की इनकम ने उड़ाए होश
7 दिन में 4.5 लाख की कमाई, दिल्ली में मेकअप आर्टिस्ट की इनकम ने उड़ाए होश
FD पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बैंक अब मनमाने तरीके से नहीं घटा सकेंगे ब्याज
FD पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बैंक अब मनमाने तरीके से नहीं घटा सकेंगे ब्याज
क्या इनकम बंद होते ही क्लोज कर देनी चाहिए SIP? जानें SWP के फायदे
क्या इनकम बंद होते ही क्लोज कर देनी चाहिए SIP? जानें SWP के फायदे

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget