एक्सप्लोरर

Air Fare Hike: दशहरा-दिवाली के दौरान हवाई सफर करने पर कटेगी जेब, इन रूट्स पर महंगा हुआ टिकट

Air Fare Hike: दशहरा और दिवाली में घर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए झटके की खबर है. फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ही देश के प्रमुख रूट्स में हवाई किराये आसमान छूने लगे हैं.

Flight Ticket Price Hike: अगर आप आने वाले त्योहारी सीजन में घर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि दशहरा और दिवाली के लिए हवाई किराया अभी से ही आसमान छूने लगा है. देश के कई घरेलू रूटों पर टिकट की कीमतों में 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. कुछ एयरलाइंस ने ग्राहकों के लिए कुछ ऑफर का ऐलान किया है, लेकिन यह हवाई किराये में बढ़ोतरी के अनुपात में बेहद कम है. ऐसे में अगर फेस्टिव सीजन में हवाई यात्रा करने वाले हैं तो आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगी.

एडवांस बुकिंग में हुई 30 से 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी  

इस साल दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा. वहीं दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर के बीच में हैं. ऐसे में त्योहारी सीजन में लोग बड़ी संख्या में अपने घरों को जाते हैं जिसका असर हवाई किराये पर दिखता है. दशहरा और दिवाली से कई महीने पहले ही लोग बड़ी संख्या में टिकट बुकिंग के लिए प्रयास करते हैं. उन्हें सस्ते हवाई टिकट की उम्मीद रहती है, लेकिन कंपनियों के डिस्काउंट ऑफर के बाद भी हवाई किराये आसमान छूने लगते हैं. 

त्योहारी सीजन में फ्लाइट एडवांस बुकिंग की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलती है. इस साल भी अभी से ही अक्टूबर और नवंबर के महीने के लिए जबरदस्त एडवांस बुकिंग देखी जा रही है.

इन रूट्स पर सबसे ज्यादा महंगे हुए टिकट्स

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इक्सिगो ने बताया, दिवाली 2024 में पिछले साल की तुलना में हवाई किराये में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. यह तेजी बुकिंग के तीन महीने पहले से ही देखी जा रही है. कई लोकप्रिय घरेलू रूट्स के एकतरफा किराये में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मुंबई से पटना के बीच हवाई कराये अभी से ही 20,000 रुपये से अधिक हो गया है. वहीं बेंगलुरु से वाराणसी और बेंगलुरु से पटना का किराया 24,000 से 30,000 रुपये की बीच पहुंच गया है. वहीं महत्वपूर्ण रूट्स जैसे मुंबई से लखनऊ और दिल्ली से गुवाहाटी के बीच का किराया 14,000 से लेकर 18,000 रुपये के बीच पहुंच गया है. मुंबई-हैदराबाद रूट के बीच वन-वे फेयर में 21 फीसदी और दिल्ली-चेन्नई रूट में एयर फेयर में 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है.

क्या कर रही सरकार

त्योहारी सीजन से पहले बढ़ते हवाई किराये को देखते हुए केंद्र सरकार ने एयरलाइंस से कुछ खास रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या में बढ़ोतरी करने का अनुरोध किया है. एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने मनीकंट्रोल से बात करते हुए कहा कि हमने कई एयरलाइंस से देश के प्रमुख रूट्स पर अधिक फ्लाइट्स के संचालन की बात कही है. इससे हवाई किराये को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी. बता दें कि देश में मांग और आपूर्ति न मैच होने के कारण हवाई किराये में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 

ये भी पढ़ें-

Reliance AGM: अंबानी का बड़ा एलान, AI-क्लाउड वेलकम ऑफर में जियो यूजर को मिलेगा 100GB फ्री स्टोरेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
नोट छापने में RBI को हो रही परेशानी, कैश की मांग पर डिप्टी गवर्नर का बयान
नोट छापने में RBI को हो रही परेशानी, कैश की मांग पर डिप्टी गवर्नर का बयान
आपके PAN Card पर तो नहीं बन गई फर्जी कंपनी? आयकर के खुलासे के बाद ऐसे करें चेक
आपके PAN Card पर तो नहीं बन गई फर्जी कंपनी? आयकर के खुलासे के बाद ऐसे करें चेक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget