एक्सप्लोरर

बैलगाड़ी से जाऊंगा लेकिन आपकी फ्लाइट में नहीं बैठूंगा, गुस्साए यूजर ने लगाई एयरलाइन की क्लास

Air India: पुणे के एक यात्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं जिस फ्लाइट से आया वह बदबू मार रही थी. उसकी सीटों पर धब्बे लगे हुए थे. साथ ही वह फ्लाइट 3 घंटे देरी से उड़ी.

Air India: इन दिनों हवाई यात्रा करने वाले सोशल मीडिया के जरिए अपने किस्से कहानियां लोगों को शेयर करते रहते हैं. कई बार एयरलाइन द्वारा दी जा रही सुविधाएं और खान-पान भी उड़ान भरने वालों के निशाने पर आ जाती हैं. कुछ ऐसा ही हुआ है टाटा ग्रुप (Tata Group) के स्वामित्व वाली एयर इंडिया (Air India) के साथ. एक यूजर ने सोशल मीडिया के जरिए एयर इंडिया की फ्लाइट में देरी और साफ-सफाई पर उंगली उठाई है. उन्होंने गुस्से में यहां तक कह दिया कि भविष्य में वह बैलगाड़ी से जाना पसंद करेंगे लेकिन, एयर इंडिया की फ्लाइट में नहीं बैठेंगे. 

सीटों पर धब्बे और फ्लाइट में आ रही थी बदबू

पुणे में रहने वाले एक लेखक आदित्य कोंडावर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट से बेंगलुरु से पुणे आए थे. इस दौरान उनका अनुभव बहुत खराब रहा. सीटों पर धब्बे लगे हुए थे और फ्लाइट में अजीब से बदबू आ रही थी. इस माहौल में फ्लाइट तीन घंटे लेट भी हुई. इसके चलते पैसेंजर्स को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी. उन्होंने कहा कि मैं कभी भी एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) से सफर नहीं करूंगा. 

बोले- एयर इंडिया ग्रुप से दूरी बनाकर रखूंगा

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आपने मुझे एक बहुत जरूरी पाठ पढ़ाया है. मैं पूरी गंभीरता के साथ कहना चाहता हूं कि भविष्य में एयर इंडिया ग्रुप की किसी भी फ्लाइट से दूरी बनाकर रखूंगा. मैं 100 फीसदी ज्यादा पैसा चुकाने के लिए भी तैयार हूं. मगर, ऐसी एयरलाइन से जाना चाहूंगा, जो समय पर उड़ान भरे. जरूरत पड़ी तो मैं बैलगाड़ी से भी सफर कर लूंगा लेकिन, एयर इंडिया से जाना पसंद नहीं करूंगा. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप के लिए मेरे मन में सम्मान है. मुझे उम्मीद है कि वह बेहतर करेंगे. मगर, फिलहाल यह एक बुरा अनुभव था.  

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मांगी माफी

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस पोस्ट पर उनसे माफी मांगते हुए लिखा कि आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. चूंकि, आने वाली फ्लाइट देर से आई थी इसलिए आपकी फ्लाइट लेट हुई. कुछ कारण हमारे नियंत्रण के बाहर होते हैं. हम आपको फ्लाइट के दौरान हुई समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें 

LTIMindtree: एएम नाइक ने दिया इस्तीफा, अब इनके हाथ में जाएगी एलटीआईमाइंडट्री की बागडोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
Restaurant Hygiene: रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे
रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे
Gold Import Duty: सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़
सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़
Real Estate: भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget