एक्सप्लोरर

Air India Express: काम पर वापस लौट रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का स्टाफ, जल्द सर्विस हो जाएगी सामान्य 

Tata Group Airline: एयर इंडिया एक्सप्रेस की 20 फ्लाइट रविवार को भी कैंसिल हुईं हैं. हालांकि, कर्मचारी यूनियन ने कहा है कि मंगलवार तक स्थिति सामान्य हो जाएगी.

Tata Group Airline: हाल ही में एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के कई कर्मचारी मैनेजमेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए एक साथ सिक लीव पर चले गए थे. इसके चलते कंपनी को सैकड़ों की संख्या में फ्लाइट रद्द करनी पड़ी थीं. यात्रियों को इस विवाद के चलते बहुत परेशानी झेलनी पड़ी थी. अब टाटा ग्रुप (Tata Group) की इस एयरलाइन के मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच समझौता हो गया है. इसके साथ ही धीरे-धीरे एयरलाइन का केबिन क्रू ड्यूटी पर वापस लौटने लगा है. 

रविवार को भी कैंसिल हुईं 20 फ्लाइट 

एयर इंडिया एक्सप्रेस रोजाना लगभग 380 फ्लाइट चलाती थी. मगर, कर्मचारियों के विरोध के चलते उसे रोजाना फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ रही हैं. रविवार को भी एयरलाइन ने लगभग 20 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं. हालांकि, अब एयरलाइन को राहत मिली है क्योंकि कर्मचारी काम पर वापस लौट रहे हैं. धीरे-धीरे लगभग सारा केबिन क्रू काम पर आ चुका है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि एयरलाइन मंगलवार से अपने ऑपरेशंस सामान्य कर लेगी.  

यूनियन ने कहा हमारी तरफ से अब कोई विरोध नहीं 

एयर इंडिया एक्सप्रेस एम्प्लॉयीज यूनियन (Air India Express Employees Union) ने रविवार को कहा कि हमारी तरफ से अब कोई विरोध नहीं है. हमारे सभी सदस्य काम शुरू कर चुके हैं. मगर, कंपनी के सॉफ्टवेयर में आ रही किसी समस्या के चलते अभी भी यह दिखाया जा रहा है कि स्टाफ सिक लीव पर है. एक से दो दिन में स्थितियां सामान्य हो जाएंगी. 

मैनेजमेंट पर भेदभाव करने का लगाया था आरोप 

केबिन क्रू मेंबर्स ने आरोप लगाया था कि मैनेजमेंट उनके साथ भेदभाव और बुरा व्यवहार करता है. यूनियन ने एयरलाइन के सीईओ समेत टाटा ग्रुप से चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को भी इस संबंध में शिकायत भेजी थी. इसके बाद वह हड़ताल पर चले गए थे. हालांकि, गुरुवार को दिल्ली के चीफ लेबर कमिश्नर ने दोनों पक्षों में समझता करवा दिया था. इसके बाद एयरलाइन ने भी केबिन क्रू के 25 सदस्यों को नौकरी पर वापस ले लिया था.

ये भी पढ़ें 

Lok Sabha Election: चुनावी माहौल से एफपीआई में भगदड़, शेयर मार्केट से निकाले 17000 करोड़ रुपये 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget