एक्सप्लोरर

Air Fare Hike: त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही बढ़े फ्लाइट्स के किराए! यात्रियों की संख्या में भी हुई जोरदार बढ़ोतरी

Air Fare Hike: दिल्ली, मुंबई, पुणे जैसे शहरों के लिए फ्लाइट टिकट की मांग में 25% से 30% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भारत से विदेशों के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराए में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है

Flight Fare Hike: भारत में फेस्टिव सीजन (Festive Season) की शुरुआत हो चुकी है. कुछ ही दिनों में धनतेरस, दिवाली (Diwali 2022), भाई दूज और छठ का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में ट्रेन और फ्लाइट दोनों में ही यात्रियों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) के मुताबिक घरेलू एयर ट्रैफिक में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. केवल 9 अक्टूबर 2022 के दिन करीब 4 लाख पैंसेंजर्स ने हवाई सफर किया है. न्यूज एजेंसी IANS की मुताबिक इससे एयरलाइंस पैसेंजर लोड फैक्टर (Airlines Passenger Load Factor) में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. देश की ज्यादातर एयरलाइंस में पैसेंजर लोड फैक्टर 80% से लेकर 90% तक पहुंच चुका है.

प्राइस में दर्ज की जा रही बढ़ोतरी
IANS की खबर के मुताबिक थॉमस कुक इंडिया के प्रवक्ता ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि भारत में फेस्टिव सीजन के आरंभव के साथ ही हवाई यात्रा करने वाले पैसेंजर्स (Flight Passengers) की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है.पिछले साल की तुलना में यात्रियों की संख्या में 50% से 60% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्री-कैप हटने के बाद से देश के प्रमुख शहरों के बीच फ्लाइट के किराए में 60% तक बढ़ोतरी देखी गई है. इसमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे रूट्स शामिल हैं. उन्होंने कहा कि दिवाली के पास आने के साथ ही हवाई किराए में और बढ़ोतरी हो सकती है.

प्रवक्ता के मुताबिक  दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए फ्लाइट टिकट की मांग में 25% से 30% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं कश्मीर, गोवा, अंडमान, हिमाचल आदि जगहों के लिए फ्लाइट टिकट की मांग में 50% तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. दरअसल, दिवाली के समय दूसरे प्रदेशों और बड़े शहरों में रहने वाले लोग त्योहार मनाने अपने घरों को जाते हैं. ऐसे में फ्लाइट टिकट की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की जाती है.

विदेशों के हवाई टिकट के प्राइस में दर्ज की गई बढ़ोतरी
थॉमस कुक ने यह भी बताया कि भारत से विदेशों के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स (International Flights) के किराए में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड जैसे देशों की इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराए में 35% तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं. वहीं थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर  और इंडोनेशिया जैसे देशों के हवाई किराए में 35% से 40% तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. वहीं दुबई से भारत आने वाली फ्लाइट्स में 35% और मॉरीशस की फ्लाइट्स में 15% की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. बता दें कि हर बड़ी संख्या में विदेशों में बसे भारतीय त्योहार मनाने भारत आते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Vande Bharat Goods Train: वंदे भारत की तर्ज पर ही भारतीय रेल शुरू करेगा हाई-स्पीड मालगाड़ियां! सामानों की होगी सुपर-फास्ट डिलीवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
‘स्वाभिमान’ के तहत 10 लाख महिलाओं को सशक्त बनाएगा अडानी फाउंडेशन, प्रीति अडानी बोलीं- पीढ़ियों के भविष्य में निवेश
‘स्वाभिमान’ के तहत 10 लाख महिलाओं को सशक्त बनाएगा अडानी फाउंडेशन, प्रीति अडानी बोलीं- पीढ़ियों के भविष्य में निवेश
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget