एक्सप्लोरर

पाक की एक और चाल पर भारत ने फेरा पानी, दूसरे देशों के जरिए रीपैकेज कर भारत में घुसपैठ कर रहा इस्लामाबाद

India On High Alert: पाकिस्तान के लिए एयर स्पेस बंद करने, सिंधु जल समझौत रद्द करने, सार्क वीजा कैंसिल और व्यापार बंद करने जैसे भारत के कड़े कदमों ने पाकिस्तान को पूरी तरह से बेदम करके रख दिया है.

India Pakistan Tensions: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से लगातार कार्रवाई कर पाकिस्तान को जवाब दिया जा रहा है. पाकिस्तान के लिए एयर स्पेस बंद करने, सिंधु जल समझौत रद्द करने, सार्क वीजा कैंसिल और व्यापार बंद करने जैसे भारत के कड़े कदमों ने पाकिस्तान को पूरी तरह से बेदम करके रख दिया है. ऐसे में भूखों मरने की नौबत से बचने के लिए पाकिस्तान अब शातिर चाल चल रहा है. लेकिन हाई अलर्ट भारत ने उसके इस मंसूबे पर भी पानी फेरने के लिए अपना खास प्लान बनाया है.

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पाकिस्तान से आधकारिक तौर पर सामानों के नई दिल्ली आने पर पूरी तरह से बैन लगा हुआ है, लिहाजा भारत सरकार ने इस्लामाबाद से सभी तरह के प्रत्यक्ष या परोक्ष सामानों के आयात पर बैन लगाने का 2 मई को आदेश जारी किया है. इसका मकसद पाकिस्तान को निर्यात को रोकना है, क्योंकि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालत तो पहले से ही बेहद खराब है. 

दरअसल, जब से पाकिस्तान के सामानों के आयात पर रोक लगाई गई है, उसके बाद से कस्टम डिपार्टमेंट हाई अलर्ट पर है ताकि इस्लामाबाद से किसी तीसरे देश जैसे- यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, इंडोनेशिया या फिर श्रीलंका के जरिए भारतीय बाजार में उसके सामान की घुसपैठ न हो पाए.  

पाकिस्तान की और टूटेगी कमर

हिन्दुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया है कि करीब 500 मिलियन डॉलर मूल्य के पाकिस्तानी फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स, कपड़े, काला नमक और अन्य चमड़ों के सामानों को पहले किसी तीसरे देश में भेजकर वहां दोबारा री-पैकेज और लेबल लगाया जाता है, उसके बाद उन पाकिस्तानी सामानों को भारतीय बाजार में भेजने की कोशिश हो रही है. 

पाकिस्तान की इकॉनोमी को भारत ने पुलवामा हमले के बाद बड़ा झटका दिया था, जब उस हमले में इस्लामाबाद का सीधा हाथ आया था. इसके बाद भारत ने उससे मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया. इतना ही नहीं, मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीनने के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान से भेजे जानेवाले सामानों के ऊपर 200 फीसदी का सीमा शुल्क लगा दिया था. इसकी वजह से सीमा पार से भेजे जा रहे सामानों में काफी कमी आ गई थी.

हर मोर्चे पर झटका

गौर करने वाली बात ये है कि हाल में वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट में ये बताया गया था कि करीब एक करोड़ लोग पाकिस्तान में भूखमरी की कगार पर आ सकते हैं. इसके लिए खराब मौसम और अन्य चीजों को जिम्मेदार बताया गया था. साथ ही, पूर्वानुमान में ये भी बताया गया था कि पाकिस्तान की ग्रोथ रफ्तार में और कमी आ सकती है.

ये भी पढ़ें: सस्ता हुआ सोना, चांदी के भी कम हुए दाम, जानें आपके शहर में क्या चल रहा ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MSME Bill: आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव
आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव
UPI ही नहीं RuPay कार्ड से पेमेंट पर भी लगेगा चार्ज, जानिए दोनों में क्या अंतर है?
UPI ही नहीं RuPay कार्ड से पेमेंट पर भी लगेगा चार्ज, जानिए दोनों में क्या अंतर है?
8th Pay Commission: दिल्ली में अहम बैठकें शुरू, सैलरी और पेंशन पर फैसला जल्द
8th Pay Commission: दिल्ली में अहम बैठकें शुरू, सैलरी और पेंशन पर फैसला जल्द
डाबर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के बैन पर लगी रोक
डाबर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के बैन पर लगी रोक

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget